Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»भारत ने टी20 वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान को 6 रन से हराया, अर्शदीप सिंह ने खेली शानदार पारी 
    खेल

    भारत ने टी20 वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान को 6 रन से हराया, अर्शदीप सिंह ने खेली शानदार पारी 

    By June 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत ने टी20 वर्ल्‍ड कप में पाकिस्‍तान को 6 रन से हराया, अर्शदीप सिंह ने खेली शानदार पारी 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका का नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम। फैंस से खचाखच भरा हुआ। मैदान में क्रिकेट की सबसे बड़ी चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें भारत और पाकिस्‍तान आमने-सामने थी। मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्‍मीद थी और ऐसा ही हुआ भी। रोमांच की हदें पार हो गई। एक लो स्‍कोरिंग मैच फैंस का भरपूर मनोरंजन हुआ, जिसमें भारत नाटकीय अंदाज में विजेता बनकर उभरा।

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 19वें मैच में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 19 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हुई। भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार पाकिस्‍तान के सामने ऑलआउट हुई। पाकिस्‍तान ने दमदार शुरुआत की और उसका पहला विकेट 26 रन पर गिरा। फिर 73 रन तक उसके तीन विकेट गिरा। तब भी पाकिस्‍तान जीत का दावेदार था।

    जसप्रीत बुमराह ने मोहम्‍मद रिजवान (31) को बोल्‍ड किया तो भारत की वापसी की उम्‍मीद जागी। यहां से मानो भारतीय टीम का विश्‍वास लौट आया। देखते ही देखते समीकरण बदल गया। भारतीय टीम ड्राइविंग सीट पर लौट आई और आखिरी ओवर तक मैच खिंच गया।

    पाकिस्‍तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन की दरकार थी जबकि उसके चार विकेट शेष थे। आधुनिक टी20 क्रिकेट में 6 गेंदों में 18 रन बनाना कठिन नहीं, लेकिन अर्शदीप सिंह की योजना अलग थी, जिन्‍होंने आखिरी ओवर की जिम्‍मेदारी संभाली।

    पाकिस्‍तान को जीत के लिए 6 गेंदों में 18 रन की दरकार। अर्शदीप सिंह पारी का आखिरी ओवर करने आए। इमाद वसीम और नसीम शाह स्‍ट्राइक पर थे। अब गौर करें कि आखिरी ओवर में क्‍या-क्‍या हुआ।

    पहली गेंद – अर्शदीप सिंह टू इमाद वसीम – आउट। अर्शदीप सिंह ने ब्‍लॉकहोल बॉल डाली। इसने इमाद वसीम के बल्‍ले का अंदरूनी किनारा लिया और पंत के हाथों में गेंद गई। भरतीय टीम ने आउट की अपील की। अंपायर ने उंगली उठाई। इमाद ने रिव्‍यु लिया। रिव्‍यु में दिखा कि गेंद ने बल्‍ले का अंदरूनी हिस्‍सा लिया और विकेटकीपर के दस्‍तानों में जा समाईं। पाकिस्‍तान का सातवां विकेट गिरा। इमाद वसीम ने 23 गेंदों में एक चौके की मदद से 15 रन बनाए।

    अब पाकिस्‍तान को जीत के लिए 5 गेंदों में 18 रन की दरकार जबकि उसके तीन विकेट बाकी। शाहीन अफरीदी मैदान में आए, लेकिन स्‍ट्राइक नसीम शाह के पास होगी।

    दूसरी गेंद – अर्शदीप सिंह टू नसीम शाह – 1 रन। अर्शदीप सिंह ने फुल लेंथ की गेंद डाली, जिसे शाह ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर सिंगल लिया।

    पाकिस्‍तान को 4 गेंदों में 17 रन की दरकार।

    तीसरी गेंद – अर्शदीप सिंह टू शाहीन अफरीदी – 1 रन। हल्‍का सा रिवर्स स्विंग देखने को मिला। अर्शदीप ने यॉर्कर गेंद डाली, जिस पर शाहीन ने हटकर खेलने का प्रयास किया। गेंद शाहीन के पैड पर लगी और शॉर्ट लेग क्षेत्र में गई। बैटर्स ने एक रन लिया।

    अब पाकिस्‍तान की मुश्किलें बढ़ी। 3 गेंदों में 16 रन की जरुरत। क्‍या नसीम शाह कुछ कमाल करेंगे।

    चौथी गेंद – अर्शदीप सिंह टू नसीम शाह – 4 रन। बेहतरीन शॉट। अर्शदीप सिंह ने यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन नसीम ने स्‍कूप शॉट खेल दिया। शॉर्ट फाइन लेग पर मौजूद सिराज गेंद रोकने के लिए दौड़े, लेकिन असफल रहे।

    पाकिस्‍तान की टीम जीत से 12 रन दूर, लेकिन दो गेंदें बची। लगातार दो छक्‍के की दरकार।

    पांचवीं गेंद – अर्शदीप सिंह टू नसीम शाह – 4 रन। अर्शदीप सिंह ने फुल लेंथ की गेंद डाली, जिस पर शाह ने हवाई शॉट खेलने का प्रयास किया। गेंद डीप बैकवर्ड प्‍वाइंट की दिशा में गई। विराट कोहली ने दाएं ओवर डाइव लगाई, लेकिन गेंद नहीं रोक सके। भारत ने नाटकीय मैच को अपने पक्ष में मोड़ लिया।

    पाकिस्‍तान को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रन की दरकार।

    छठी गेंद – अर्शदीप सिंह टू नसीम शाह – 1 रन। भारत जीत गया। विजेता बन गया। पाकिस्‍तान को एक बार फिर रौंदने में कामयाब हुआ। अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्‍टंप लाइन पर निचली फुलटॉस गेंद डाली। नसीम एक रन ले सके। भारत ने टी20 वर्ल्‍ड कप में अपने सबसे छोटे स्‍कोर की रक्षा की। बेहतरीन, यादगार मैच। पाकिस्‍तान की टीम ने आखिरी ओवर में 11 रन बनाए, जबकि एक विकेट गंवाया। भारत ने टी20 वर्ल्‍ड कप में सातवीं बार पाकिस्‍तान को धूल चटाई।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……

    March 20, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले….

    March 20, 2026

    21 मार्च को माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन…..

    March 20, 2026

    तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….

    March 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.