Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»झारखंड में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट; इन 6 जिलों में पड़ेगी भीषण लू
    राज्य

    झारखंड में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट; इन 6 जिलों में पड़ेगी भीषण लू

    By June 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    झारखंड में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट; इन 6 जिलों में पड़ेगी भीषण लू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजधानी रांची समेत राज्य के 18 जिलों में हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है। यह पहली बार है कि राजधानी रांची का तापमान पिछले दस दिनों से 40 पार है। सुबह 9 बजते ही तेज धूप का असर देखा जा रहा है। दोपहर होते तक राजधानी में हीटवेव का असर शुरू हो जाता है।

    इन 6 जिलों में पड़ेगी भीषण लू

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पूर्वानुमान जारी कर कहा कि राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में 13 जून को भीषण हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। 16 जून तक पूरे राज्य में गर्मी की विषम स्थिति बनी रहेगी।

    मानसून आने में 5 से 6 दिनों की देरी

    मौसम अपडेट के अनुसार इस बार भी मानसून आने में पांच से छह दिनों की देरी हो सकती है। हालांकि राजधानी में 13 से 15 जून तक आंशिक बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की भी संभावना जताई जा रही है।

    ऐसा रहा मौसम 

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 10.2 मिमी दुमका के हरिपुर में रिकार्ड की गई। राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर हीटवेव का सर्वाधिक असर देखने को मिला।

    अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ढाई दशक में पहली बार चतरा पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया है।

    जिले में 11 जून का दिन सबसे गर्म रहा है। यह एक प्रकार का नया कीर्तिमान है। इससे पूर्व 45.6 डिग्री सेल्सियस का रिकार्ड रहा है। पलामू में जपला रेलवे ईस्ट में कार्यरत रेलवे कर्मचारी अशोक राम की बुधवार को लू लगने से मौत हो गई।

    Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : महिला हॉकी में एकतरफा मुकाबले…..

    March 27, 2026

    मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बस्तर में आजीविका विकास हेतु कार्यशाला…

    March 27, 2026

    सरगुजा में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का शुभारंभ…

    March 27, 2026

    खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत….

    March 27, 2026

    उपमुख्यमंत्री ने 4.08 करोड़ रूपए की लागत के सकरी नदी तटबंध निर्माण का किया भूमिपूजन….

    March 27, 2026

    जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य स्तरीय बैठक संपन्न….

    March 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : महिला हॉकी में एकतरफा मुकाबले…..

    March 27, 2026

    मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बस्तर में आजीविका विकास हेतु कार्यशाला…

    March 27, 2026

    सरगुजा में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का शुभारंभ…

    March 27, 2026

    खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत….

    March 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.