Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»गरियाबंद में NIA की बड़ी कार्रवाई, नक्‍सल संगठन से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर दी दबिश, पूर्व सरपंच समेत 6 गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    गरियाबंद में NIA की बड़ी कार्रवाई, नक्‍सल संगठन से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर दी दबिश, पूर्व सरपंच समेत 6 गिरफ्तार

    By June 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गरियाबंद में NIA की बड़ी कार्रवाई, नक्‍सल संगठन से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों पर दी दबिश, पूर्व सरपंच समेत 6 गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     गरियाबंद

    विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान करवाकर लौट रही पोलिंग पार्टी को नक्सलियों ने निशाना बनाया था। मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को मैनपुर से 12 किमी दूर बड़े गोबरा गांव में दबिश दी। 8 जगहों पर छापेमारी कर पूर्व सरपंच समेत 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

    NIA की टीमों ने मामले में अपनी जांच के तहत गांव बड़ेगोबरा, पीएस मैनपुर, जिला गरियाबंद के नक्सल प्रभावित इलाके में छह संदिग्धों के परिसरों पर व्यापक तलाशी ली। प्रतिबंधित सीपीआइ (माओवादी) संगठन के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन के ओवरग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू)/समर्थकों के रूप में काम करने वाले संदिग्धों के परिसरों से तलाशी के दौरान कई मोबाइल फोन और 2,98,000 रुपये नकद जब्त किए गए।

     बता दें कि 17 नवंबर को मतदान दल घोर नक्सली प्रभावित इलाकों में मतदान करवाकर वापस लौट रहा था। इसी बीच बड़े गोबरा के पास नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर पोलिंग पार्टी को निशाना बनाने की कोशिश की। घटना में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक जवान जोगिंदर सिंह शहीद हो गए थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस साल जिन तीन सुरक्षाकर्मियों की हत्या की जांच की फाइल एनआईए को सौंपी है, उसमें शहीद जोगिंदर सिंह का केस भी शामिल है।

    एनआईए ने इसी सिलसिले में गुरुवार सुबह 8 बजे बड़े गोबरा में दबिश दी। यहां सबसे पहले पूर्व सरपंच भूपेंद्र यादव को पकड़ा गया। इसके बाद लगातार लखन यादव, मोहन यादव और सत्येंद्र यादव के घर दबिश दी गई। गांव में छापामार कार्रवाई दोपहर 1.30 बजे तक चली। इसके बाद एनआईए चारों हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गई है। फिलहाल घटना में पकड़े गए लोगों की भूमिका स्पष्ट नहीं की गई है। परिवारवालों के पूछने पर टीम ने उनसे कहा कि बस पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। जांच में सब सही निकलेगा तो छोड़ देंगे।

    Related Posts

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ: कैबिनेट मंत्री देवांगन…..

    March 24, 2026

    स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अपेक्स कमेटी की बैठक सम्पन्न: मुख्य सचिव विकासशील…..

    March 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.