Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»Paris Olympics 2024 के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत सिंह के हाथ में होगी इन 16 खिलाड़ियों की कमान
    खेल

    Paris Olympics 2024 के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत सिंह के हाथ में होगी इन 16 खिलाड़ियों की कमान

    By June 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Paris Olympics 2024 के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत सिंह के हाथ में होगी इन 16 खिलाड़ियों की कमान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Paris Olympics 2024: हॉकी इंडिया ने पेरिस में होने वाले आगामी ओलंपिक गेम्स के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। 16 सदस्यीय इस टीम में 5 ऐसे प्लेयर्स को टीम में जगह मिली है जो पहली बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेंगे।

    हॉकी इंडिया ने आखिरकार पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए 16 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम का ऐलान कर दिया है। आगामी ओलंपिक खेलों का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा। इस टीम की कप्तानी का जिम्मा अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे जो तीसरी बार ओलंपिक खेलों में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं हार्दिक सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम ने टोक्यो में हुए साल 2020 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक को अपने नाम किया था। वहीं इस टीम में शामिल अन्य खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो उसमें 6 प्लेयर्स ऐसे हैं जिनको पहली बार ओलंपिक में खेलने का मौका मिलेगा।

    पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए घोषित हुई भारतीय हॉकी टीम में गोलकीपर की जिम्मेदारी अनुभवी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश संभालेंगे, तो वहीं मिडफील्डर में मनप्रीत सिंह होंगे। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के अलावा डिफेंस में जिन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है उसमें जरमनप्रीन सिंह, अमित रोहिदास, सुमित और संजय का नाम शामिल है। वहीं फॉरवर्ड खिलाड़ियों में अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और गुरजंत सिंह का नाम शामिल है। टीम इंडिया को आगामी ओलंपिक गेम्स में पूल बी में जगह मिली है जिसमें पिछली बार गोल्ड मेडल जीतने वाली बेल्जियम की टीम के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड की टीम शामिल है।

    भारतीय टीम अपना अभियान 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेगी। इसके बाद 29 जुलाई को टीम का सामना अर्जेंटीना से होगा। फिर भारत 30 जुलाई को आयरलैंड से, एक अगस्त को बेल्जियम से और 2 अगस्त को आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

    यहां पर देखिए पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए घोषित हुई भारतीय हॉकी टीम:
    गोलकीपर- पीआर श्रीजेश।

    डिफेंडर्स- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय।

    मिडफील्डर्स – राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद।

    फॉरवर्ड – अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह।

    वैकल्पिक खिलाड़ी – नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक।
     

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.