Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»व्यापार»जाने ITR फाइल‍िंग के ल‍िए CA और वेबसाइट क‍ितना लेते हैं चार्ज
    व्यापार

    जाने ITR फाइल‍िंग के ल‍िए CA और वेबसाइट क‍ितना लेते हैं चार्ज

    By July 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जाने ITR फाइल‍िंग के ल‍िए CA और वेबसाइट क‍ितना लेते हैं चार्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जुलाई का महीना शुरू हो गया है. धीरे-धीरे आईटीआर फाइल करने की आख‍िरी तारीख नजदीक आ रही है. व‍ित्‍तीय वर्ष 2023-24 के ल‍िए इनकम टैक्‍स र‍िटर्न दाख‍िल करने की आख‍िरी तारीख हर बार की तरह 31 जुलाई है. अभी तक क‍ितने लोगों ने आईटीआर दाख‍िल क‍िया है, इसका आंकड़ा सीबीडीटी (CBDT) की तरफ से जारी नहीं क‍िया गया है. 31 जुलाई तक ऐसे लोग आईटीआर फाइल कर सकते हैं ज‍िनकी आमदनी का ऑड‍िट नहीं होता. आयकर रिटर्न दाखिल (ITR Filing) फाइल करने के एक नहीं कई तरीके हैं. अलग-अलग तरीके से आईटीआर फाइल करने का न‍ियम और इसका खर्च भी अलग है. 

    सीए के जर‍िये आईटीआर फाइल‍िंग

    आमतौर पर अध‍िकतर टैक्‍सपेयर इनकम टैक्‍स र‍िटर्न फाइल करने के ल‍िए चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की मदद लेते हैं. इसके ल‍िए सीए अपना चार्ज लेता है. सीए आपके फॉर्म-16 (Form-16) और फॉर्म 26AS (Form 26AS) जैसे डॉक्‍यूमेंट के बेस पर आईटीआर का प्रोसेस पूरा करते हैं. इसमें रिटर्न तैयार करना और उसे जमा करना दोनों ही शामिल होता है. ऐसी सर्व‍िस के ल‍िए सीए आमतौर पर 1500 से 2000 रुपये का चार्ज लेते हैं. आईटीआर फाइल करने का चार्ज इससे ज्‍यादा भी हो सकता है, यह इस बात पर न‍िर्भर करता है क‍ि आपका रिटर्न कितना जटिल है.

    ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म के जर‍िये आईटीआर

    ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म पर भी आईटीआर फाइल करने की सुव‍िधा म‍िलती है. ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म की मदद के ल‍िए आप ClearTax, Tax2Win, TaxBuddy, Quicko जैसी वेबसाइट या उनके ऐप को यूज कर सकते हैं. इन वेबसाइट या उनके ऐप के माध्‍यम से आप आसानी से इनकम टैक्‍स र‍िटर्न फाइल कर सकते हैं. इन्‍हें यूज करना भी आसान होता है और इनका चार्ज आमतौर पर क‍िसी सीए या टैक्स एक्‍सपर्ट के मुकाबले कम होता है. यहां पर एक बार आईटीआर फाइल करने का चार्ज 500 से 1,000 रुपये के बीच देना होता है. हो सकता है आपको क‍िसी तरह की खास सर्व‍िस के ल‍िए अतिरिक्त शुल्क देना पड़े.

    आयकर व‍िभाग के पोर्टल से

    आयकर रिटर्न दाखिल करने का सबसे किफायती तरीका आयकर व‍िभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट से आईटीआर फाइल करने का होता है. यहां से आईटीआर फाइल करना बिल्कुल फ्री होता है, इसमें पहले से बने टेम्पलेट के जर‍िये आईटीआर फाइल करने का प्रोसेस होता है. आप पैन कार्ड (PAN Card) का नंबर दर्ज करके लॉगइन कर सकते हैं. इसके बाद आयकर व‍िभाग के सॉफ्टवेयर का यूज करके आप आईटीआर फाइल कर सकते हैं. आयकर रिटर्न फाइल क‍िये जाने के बाद आप इसे XML फाइल के रूप में ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. आप इसे अपने पैन, आधार कार्ड, डिजिटल साइन या ऑनलाइन बैंकिंग का यूज करके वेरिफाई कर सकते हैं.

    Related Posts

    सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गहने बनवाने में अब लगेंगे इतने कम पैसे

    February 2, 2026

    सोमवार को राहत या आफत? जानें आज 2 फरवरी को आपके शहर में कितने का मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

    February 2, 2026

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट…

    February 1, 2026

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.