Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»पीएम मोदी के रूस पहुंचते ही अमेरिका में हलचल, किस बात की जता रहे चिंताएं…
    देश

    पीएम मोदी के रूस पहुंचते ही अमेरिका में हलचल, किस बात की जता रहे चिंताएं…

    By July 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम मोदी के रूस पहुंचते ही अमेरिका में हलचल, किस बात की जता रहे चिंताएं…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर रूस गए हुए हैं।

    एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ, उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। जिसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर उनके घर गए, जहां दोनों नेताओं के बीच में अनौपचारिक बातचीत हुई।

    इसके तुरंत बाद ही अमेरिका ने यूक्रेन- रूस के चलते युद्ध के दौरान पीएम मोदी के रूस दौरे को लेकर अपनी चिंता जताई है।

    अमेरिका विदेश विभाग बोला- नजर बनाए हुए हैं

    अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम पीएम मोदी की इस दौरे के दौरान की गई सार्वजनिक टिप्पणीयों को देखेंगे, कि उन्होंने किस बारे में बात की है।

    हम इस मामले में पहले ही भारत के सामने उनके और रूस के संबंधों को लेकर अपनी चिंताओं को लेकर स्पष्ट कर दिया था।

    उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भारत, या कोई अन्य देश जब रूस के साथ बातचीत करेगा तो रूस के सामने यह स्पष्ट करेगा कि मॉस्को को संयुक्त राष्ट्र चार्टर को ध्यान में रखते हुए यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए।

    अमेरिका लगातार बना रहा है भारत पर दबाव
    फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से अमेरिका, भारत पर रूस से दूरी बनाने के लिए लगातार दबाव बना रहा है।

    इस पर भारत ने रूस के साथ अपने पुराने रिश्तों और अपनी आर्थिक जरूरतों को बताते हुए इस दबाव का सामना किया है। भारत ने लगातार अमेरिकी दबाव को दरकिनार करते हुए रूस के साथ व्यापारिक रिश्ते न केवल बनाए रखे बल्कि उन्हें बढ़ाया भी, युक्रेन युद्ध के बाद भारत, जो रूस से बहुत कम मात्रा में क्रूड ऑयल खरीदता था।

    इस युद्ध के बाद रूस भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश बन गया था। इस बात को लेकर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक बात बहुत फेमस हो गई थी “यूरोप को इस मानसिकता से बाहर आना चाहिए कि यूरोप की समस्या पूरी दुनिया की समस्या है।”

    भारत ने रूस के साथ अपने संबंध बनाए रखे। हालांकि, भारत ने चल रहे युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भी अवाज उठाई है।

    पीएम मोदी 5 साल बाद पहुंचे रूस
    22वीं भारत-रूस समिट में भाग लेने के लिए पीएम मोदी सोमवार को रूस पहुंचे। यह पीएम मोदी का युद्ध शुरू होने के बाद पहला रूस दौरा है।

    उनका आखिरी रूस दौरा 2019 में हुआ था, जब वह इकॉनॉमिक कान्क्लेव में हिस्सा लेने रूसी शहर व्लादिवोस्तक पहंचे थे। पीएम के रूस पहुंचने पर राष्ट्रपति पुतिन ने उनका स्वागत किया और अपने घर पर डिनर करने के लिए बुलाया, जहां पर दोनों नेताओं के बीच में एक बेहतर चर्चा हुई।

    इस मीटिंग के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि धन्यवाद राष्ट्रपति पुतिन, मैं आगे की बातचीत के लिए उत्सुक हूं, जो भारत और रूस के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने में काफी मदद करेगी।

    रूस में अपना दौरा पूरा करने के बाद पीएम मोदी आज ही ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हो जाएंगे, किसी भारतीय पीएम का यह  40 साल बाद ऑस्ट्रिया दौरा होगा।

    The post पीएम मोदी के रूस पहुंचते ही अमेरिका में हलचल, किस बात की जता रहे चिंताएं… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास…..

    March 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ….

    March 29, 2026

    माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 29, 2026

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.