Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»भाग्यशाली हूं कि द्रविड़ जैसे दिग्गज के साथ काम करने का अवसर मिला : रोहित
    खेल

    भाग्यशाली हूं कि द्रविड़ जैसे दिग्गज के साथ काम करने का अवसर मिला : रोहित

    By July 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाग्यशाली हूं कि द्रविड़ जैसे दिग्गज के साथ काम करने का अवसर मिला : रोहित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ की जमकर प्रशंसा की है। रोहित ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें द्रविड़ जैसे दिग्गज के साथ काम करने का अवसर मिला। भारतीय टीम की टी20 विश्व कप जीत के साथ ही मुख्य कोच के तौर पर द्रविड़ का  ढाई साल का कार्यकाल पूरा हुआ है। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम एशिया कप, 2023 पुरुष एकदिवसीय विश्व कप और 2023 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में पहुंची हालांकि तब वह खिताब नहीं जीत पायी थी लेकिन टी20 विश्वकप में टीम ने जीत के साथ ही उन्हें विदायी दी है। 
    रोहित ने सोशल मीडिया में लिखा, प्रिय राहुल भाई, मैं इस पर अपनी भावनाओं को ठीक से व्यक्त करने के लिए सही शब्द ढूंढने की कोशिश कर रहा हूं पर मुझे भरोसा नहीं है कि मैं कभी ऐसा कर पाऊंगा, इसलिए यह मेरा प्रयास है। बचपन के दिनों से ही मैंने अन्य लोगों की तरह ही आपको भी आदर के साथ देखा है पर मैं काफी भाग्यशाली था कि मुझे आपके साथ इतने करीब से काम करने का अवसर मिला है। आप इस खेल के पूर्ण दिग्गज हैं, लेकिन आपने अपनी सारी प्रशंसा और उपलब्धियां दरवाजे पर छोड़ दीं। और हमारे कोच के रूप में चले गए और एक ऐसे स्तर पर आ गए जहां हम सभी को आपसे कुछ भी कहने के लिए पर्याप्त सहज महसूस हुआ।
    गौरतलब है कि द्रविड़ ने साल 2021 में रवि शास्त्री से भारतीय टीम के मुख्य कोच का पद संभाला था। द्रविड़ का कार्यकाल दो साल का था पर टी20 विश्व कप के लिए इसे छह माह बढ़ा दिया गया था। द्रविड़ ने पहले ही कहा था कि वह वनडे विश्व कप के बाद कोच पद छोड़ रहे थे लेकिन रोहित के एक फोन के बाद उन्होंने अपना इरादा बदल दिया था। 
    इसी को लेकर रोहित ने लिखा, इतने समय के बाद भी यह आपका उपहार, आपकी विनम्रता और इस खेल के प्रति आपका प्यार ही है जिससे मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और हर याद को संजोकर रखूंगा। 

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.