Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»बिहार के कैमूर जिले में फंदे से लटकता मिला आर्मी जवान की पत्नी का शव
    राज्य

    बिहार के कैमूर जिले में फंदे से लटकता मिला आर्मी जवान की पत्नी का शव

    By July 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार के कैमूर जिले में फंदे से लटकता मिला आर्मी जवान की पत्नी का शव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार के कैमूर जिले में आर्मी जवान की पत्नी का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला. मृतका की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के चिंतावनपुर गांव के निवासी अजय यादव की 30 वर्षीय पत्नी सुधा देवी के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि अजय यादव इंडियन आर्मी में तैनात है और उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मोहनिया शहर में किराए के मकान रहती थी. बच्चे जब स्कूल से वापस आए तो उन्होंने अपनी मां को फांसी के फंसे से लटका पाया. बच्चों के रोने पर पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा.

    बताया जा रहा है कि मृतका की साल 2016 में शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं. मृतका के मायकेवालों ने पति अजय यादव पर ही हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के बड़े भाई शशिकांत सिंह यादव का कहना है कि उसकी बहन के पति अजय यादव के गांव के बगल की महिला के साथ अवैध संबंध थे. इसको लेकर वह अपनी पत्नी के साथ हमेशा मारपीट करता था. वह छुट्टी पर घर आया था और उसने ही हत्या की है. इसीलिए वह घर से फरार है.

    शशिकांत सिंह यादव ने कहा कि छुट्टी से आने के बाद अजय यादव ने ही अपनी पत्नी की हत्या करके शव को फांसी पर लटका दिया और घर से भाग गया. उन्होंने कहा कि बच्चों के द्वारा ही हम लोगों को इस घटना की जानकारी लगी. जब हम लोग घर पहुंचे तो पुलिस-प्रशासन पहले से मौजूद था. वहीं मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि डाउटफुल इसलिए लग रहा है कि महिला अकेले थी और पूरा दरवाजा खुला हुआ था. महिला अकेले थी तो दरवाजा बंद होना चाहिए था. सभी बिंदु पर जांच चल रही है. एफएसएल की टीम आ रही है तो उनसे वैज्ञानिक अनुसंधान में मदद मिल रहा है. हम लोग सभी एंगल पर जांच कर रहे हैं.

    Related Posts

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026

    मंत्री नेताम ने बलरामपुर जिले के लिए वर्चुअल रूप से 9 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

    April 1, 2026

    दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी…..

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.