Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»मनोरंजन»Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच एक बार फिर हुआ झगड़ा 
    मनोरंजन

    Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच एक बार फिर हुआ झगड़ा 

    By July 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच एक बार फिर हुआ झगड़ा 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिग बॉस ओटीटी 3 का घर एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह बने हैं विशाल पांडे और अरमान मलिक। हाल ही में हुए एक एपिसोड में विशाल पांडे ने अरमान मलिक का मजाक उड़ाते हुए उन्हें 'आठवीं फेल' कहा। विशाल के इस तंज का जवाब देने में अरमान ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि, उन्होंने बाकी घरवालों पर भी निशाना साधा।

    बिग बॉस ने सभी घरवालों को जॉम्बी टाक्स करने के लिए दिया, जिसकी संचालक बनी शिवानी कुमारी। घर में झगड़ा तब शुरू हुआ जब शिवानी ने कृतिका मलिक को टास्क से बाहर कर दिया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

    विशाल- अरमान में हुआ झगड़ा

    अरमान मलिक अपनी पत्नी का बचाव करने के लिए झगड़े में कूद पड़े। जब वह शिवानी को फटकार रहे थे, तो विशाल पांडे ने अरमान को बीच में रोका और शिवानी कुमारी पर चिल्लाने से मना किया। इसके बाद अरमान और विशाल के बीच तीखी नोकझोंक हुई और अरमान ने विशाल पांडे को धक्का दे दिया। झगड़ा बढ़ता देख रणवीर शौरी ने बीच बचाव किया और बहस खत्न करने के लिए कहा।

    8वीं फेल वाले कमेंट पर भड़के अरमान

    बिग बॉस में हुए इस टास्क के बाद अरमान अपनी पत्नी कृतिका मलिक और साई केतन राव के साथ लिविंग एरिया में बैठे थे। इस दौरान उन्होंने झगड़े को लेकर चर्चा की। अरमान ने कहा कि कैसे लड़ाई के दौरान उन्हें बॉडी शेमिंग कमेंट्स का सामना करना पड़ा और उनकी एजुकेशन का भी मजाक उड़ाया गया क्योंकि उन्होंने केवल 8वीं फेल हैं। कृतिका ने भी कहा कि कैसे उनके पति को ताना मारा गया कि वो इंग्लिश में टाइप नहीं कर सकते और 8वीं फेल हैं। अरमान इन कमेंट्स से काफी चिढ़ गए थे। भड़ास निकालते हुए उन्होंने कहा कि वो उन सभी को नौकरी पर रख सकते हैं जो उनकी पढ़ाई के लिए उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

    घरवालों पर निकाली भड़ास

    उन्होंने आगे कहा, "सना मकबूल डूबा हुआ करियर, विशाल कहीं सर्चिंग में भी नहीं आता, तभी यहां पर आया है, नैजी दफन था अब यहां आया है, डूबे हुए करियर लेकर आये हैं कि यहां से थोड़ी हाइप मिल जाएगी। लवकेश उसका तो खुद का कुछ नाम नहीं है, वो अपना नाम बनाने आया है यहां कि लवकेश कटारिया बिग बॉस के घर में आया था। बाहर की दुनिया में भी वो चमचे थे और यहां भी वो वही कर रहे हैं।" 

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.