Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»मनोरंजन»“Sonu Nigam Birthday: ‘अच्छा सिला दिया’ से मिली पहली बड़ी सफलता, डेब्यू फिल्म हुई डिब्बाबंद”
    मनोरंजन

    “Sonu Nigam Birthday: ‘अच्छा सिला दिया’ से मिली पहली बड़ी सफलता, डेब्यू फिल्म हुई डिब्बाबंद”

    By July 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “Sonu Nigam Birthday: ‘अच्छा सिला दिया’ से मिली पहली बड़ी सफलता, डेब्यू फिल्म हुई डिब्बाबंद”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सोनू निगम, भारतीय संगीत जगत का एक ऐसा नाम है जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। 30 जुलाई को जन्मे सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज और गायकी से न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में करोड़ों प्रशंसकों का दिल जीता है।

    उन्होंने हिंदी के साथ- साथ कन्नड़, बंगाली, मराठी, तेलुगु, तमिल, ओडिया, भोजपुरी, गुजराती, मलयालम, नेपाली, तुलु, छत्तीसगढ़ी, मैतेई समेत कई भारतीय भाषाओं में भी गाना गाया है। उनके जन्मदिन के अवसर पर, आइए जानते हैं संगीत की दुनिया में उनकी इंस्पायरिंग कहानी और महत्वपूर्ण मील के पत्थर।

    पिता के साथ शुरू किया गाना

    सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। उनके पिता, अगम कुमार निगम, भी एक गायक थे, जिनसे सोनू को संगीत का परिचय मिला। बहुत कम उम्र में ही सोनू ने अपने पिता के साथ मंच पर गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने महज चार साल की उम्र में ही पहली बार मंच पर "क्या हुआ तेरा वादा" गाना गाया था। इसके बाद, उन्होंने पिता के साथ कई बार मंच पर परफॉर्म किया।

    मुंबई की ओर बढ़ाया कदम

    सोनू निगम ने अपनी संगीत की शिक्षा के लिए मुंबई का रुख किया। मुंबई में उन्हें पहले कुछ साल संघर्ष से भरे रहे, लेकिन उनकी कड़ी मेहनत और संकल्प ने उन्हें आगे बढ़ाया। 1990 के दशक के शुरुआत में, सोनू ने कई टी-सीरीज के भजनों और कवर गीतों में अपनी आवाज दी

    जब करियर को लगे पंख
    सोनू निगम ने अपने सिंगिंग करियर का पहला गाना फिल्म "जानम" (1990) के लिए गाया था, लेकिन ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने डीडी 1 के शो "तलाश" का गाना "हम तो छैला बन गए" गाया। टीवी के बाद उनका पहला फिल्म सॉन्ग बना गाना "आज मेरी जान" (1993), जो फिल्म "ओ आसमान वाले" के लिए था। हालांकि, 1992 में आया उनका एल्बम "रफी की यादें" ने उन्हें एक पहचान दी।

    सुपरहिट गाने का सिलसिला

    सोनू निगम को फिल्म 'बेवफा सनम' (1995) के गाने "अच्छा सिला दिया" ने बड़ी सफलता दिलाई थी। उनके करियर में ये गाना मील का पत्थर साबित हुआ था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1997 में फिल्म 'बॉर्डर' का गाना "संदेशे आते हैं" उनकी करियर को और ऊंचाइयों पर ले गया। सोनू निगम के कुछ यादगार गाने…

    • "कल हो ना हो" (फिल्म: कल हो ना हो, 2003)
    • "अभी मुझ में कहीं" (फिल्म: अग्निपथ, 2012)
    • "सूरज हुआ मद्धम" (फिल्म: कभी खुशी कभी गम, 2001)
    • "ये दिल" (फिल्म: परदेस, 1997)
    • "संतरगी रे" (फिल्म: दिल से,  1998)
    • "जिंदगी मौत न बन जाए" (फिल्म: सरफरोश, 1999)
    • "मुझे रात दिन" (फिल्म: संघर्ष, 1999)

    सोनू निगम ने जीते कई सम्मान

    सोनू निगम ने अपने करियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें फिल्मफेयर, आईफा, और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शामिल हैं। उनके योगदान को देखते हुए, उन्हें 2022 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया। सोनू निगम के सिंगिंक का सफर मेहनत और अपार प्रतिभा का प्रमाण है। उनकी मधुर आवाज ने भारतीय संगीत को एक नई दिशा दी है और वो आज भी लाखों दिलों की धड़कन बने हुए हैं। 

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.