Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»Delhi-NCR का मौसम ठंडा, IMD ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया
    राज्य

    Delhi-NCR का मौसम ठंडा, IMD ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया

    By August 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Delhi-NCR का मौसम ठंडा, IMD ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी है। यहां 1 अगस्त से रुक-रुककर कई जिलों में बारिश हो रही है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड खुशनुमा बीता है। रविवार को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। यहां बारिश के साथ चली तेज हवाओं सेे मौसम सुहावना और कूल-कूल बन गया है। रविवार को कई इलाकों में हवाएं और बारिश इतनी तेज थी कि पेड़ उखड़ने के साथ जलभराव की शिकायत भी सामने आई। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार यानी आज, 5 अगस्त को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। 

    दिल्ली में बारिश की संभावना
    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश और हवाओं के कारण शहर का मौसम ठंडा-ठंडा, कूल-कूल बना रहेगा। दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में भी कमी आएगी। शहर के तापमान की बात करें तो विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है।

    एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना
    रविवार को एनसीआर के क्षेत्रों में बारिश के बाद मौसम विभाग ने आज गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं। अगर बारिश होती है तो मौसम खुशनुमा बना रहेगा और उमस झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी। रिपोर्ट के अनुसार, आज गुरुग्राम और फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 28, जबकि अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री रह सकता है। वहीं गाजियाबाद और नोएडा में आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम तक में बूंदाबांदी की संभावना है। इस बीच शहर में तेज हवाएं चल सकती है। बता दें की एनसीआर में अगले सात दिन तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।

    दिल्ली में सात दिन का मौसम
    आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में आने वाले सात दिनों तक हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। इस बीच विभाग ने 3 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि मंगलवार से गुरुवार तक दिल्ली में मौसम करवट लेगा और झमाझम बारिश होगी। शुक्रवार से रविवार तक फिर बादलों की आवाजाही के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहेगा। इन सात दिनों में लोगों को गर्मी से राहत रहेगी।

    Related Posts

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026

    ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा, दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल….

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सुविधा….

    April 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.