Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»झारखंड में मौसम की मार: जमशेदपुर ने बनाया रिकॉर्ड, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
    राज्य

    झारखंड में मौसम की मार: जमशेदपुर ने बनाया रिकॉर्ड, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

    By August 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    झारखंड में मौसम की मार: जमशेदपुर ने बनाया रिकॉर्ड, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    झारखंड में बारिश ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मानसून के सक्रिय होने से झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। जमशेदपुर ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे अधिक बारिश दर्ज की है। अगले 24 घंटों में भी 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। बेवजह लोगों को घर से बाहर निकलने से बचने के लिए कहा गया है।

    इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में धनबाद, देवघर, दुमका, चतरा, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा,और साहेबगंज में भारी बारिश हो सकती है। लोगों से बेवजह बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। झारखंड में चक्रवात बनने की संभावना भी बढ़ गई है।

    जमशेदपुर ने तोड़ा बारिश का रिकॉर्ड
     
    सबसे अधिक बारिश 54.2 एमएम  जमशेदपुर शहर में दर्ज की गई। यह इस साल का 24 घंटे में सबसे अधिक  बारिश होने का रिकार्ड है। इस साल अभी तक इतनी बारिश नहीं हुई है। शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर वर्षा होते रही। इससे नदियों का जलस्तर भी बढ़ते जा रहा है।

    स्वर्णरेखा-खरकई डेंजर जोन के करीब

    स्वर्णरेखा-खरकई डेंजर जोन के करीब है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने भी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया है। वहीं, नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखीं जा रही है। दिनभर में दो बार रिपोर्ट जारी की जा रही है। फिलहाल स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 116.82 मीटर है। जबकि इसका डेंजर लेवल 121.50 मीटर है। वहीं, खरकई नदी का जलस्तर 126.29 मीटर है। जबकि इसका डेंजर लेवल 129.0 मीटर है। अगर इसी तरह की वर्षा होते रही तो डेंजर लेवर पार होने में समय नहीं लगेगा। इससे शहर में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 

    Related Posts

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात….

    April 4, 2026

    साय सरकार की बड़ी उपलब्धि: खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि, वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति….

    April 4, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा फैसला: राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स, शहर का ब्यस्त यातायात होगा तेज और सुव्यवस्थित…..

    April 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात….

    April 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.