Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»मोदी बातें तो बड़ी करता है, जब प्रधानमंत्री की बात पर हंस पड़े ओलंपिक खिलाड़ी; बताए मजेदार किस्से…
    देश

    मोदी बातें तो बड़ी करता है, जब प्रधानमंत्री की बात पर हंस पड़े ओलंपिक खिलाड़ी; बताए मजेदार किस्से…

    By August 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोदी बातें तो बड़ी करता है, जब प्रधानमंत्री की बात पर हंस पड़े ओलंपिक खिलाड़ी; बताए मजेदार किस्से…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात की।

    इस दौरान पीएम मोदी ने उनके साथ हंसी-मजाक भी किया। वहीं खिलाड़ियों ने भी अपने मजेदार अनुभव उनके साथ साझा किए।

    पीएम मोदी ने इसी बीच कहा कि पेरिस में एसी नहीं था और गर्मी बहुत थी। सबसे पहले कौन चिल्लाया था। मोदी बातें तो बड़ी करता है, कमरे में एसी भी नहीं है। हम क्या करें? लेकिन मुझे पता चला उसके कुछ घंटे में आपका वह काम भी पूरा कर दिया था।

    बातचीत के दौरान बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने अपने कोच प्रकाश पादुकोण की मजाक में शिकायत भी कर डाली।

    उन्होंने कहा कि प्रकाश उनका फोन ले लेते हैं और कहते हैं कि मैच खत्म होने के बाद ही फोन मिलेगा। इसपर पीएम मोदी ने भी मजा लेते हुए कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि अगले बार भी प्रकाश पादुकोण को ओलंपिक में भेजा जाए।

    पीएम मोदी ने कहा, जब मैं लक्ष्य सेन से पहली बार मिला तो वह बहुत स्मार्ट था। अब लक्ष्य बड़े हो गए हैं।

    क्या आपको पता है कि इस बार आर सिलेब्रिटी बन गए हैं? इसपर लक्ष्य ने कहा, जी सर, लेकिन मैच के दौरान प्रकाश सर मेरा फोन ले लेते थे और कहते थे कि मैच खत्म होने के बाद ही मिलेगा। हालांकि उनका सपोर्ट मुझे बहुत मिला। यह एक सीखने का अनुभव था और मैं मेडल के बहुत करीब था। बता दें कि लक्ष्य सेन कांस्य पदक जीतने से चूक गए थे।

    पीएम मोदी ने कहा, प्रकाश सर बहुत ही अनुशासित और सख्त थे। मैं उन्हें अगली बार भी भेजूंगा। बता दें कि पेरिस ओलंपिक में इको फ्रेंडली गेम को प्रमोट किया गया था इसलिए खिलाड़ियों के कमरे में एसी नहीं लगवाए गए थे।

    इसके बाद खेल मंत्रालय को 40 एसी भिजवाने पड़े। पीएम मोदी ने कहा कुछ लोग मुझे कोस रहे होंगे। पीएम मोदी ने हरमनप्रीत से भी बातें कीं। पीएम मोदी ने पूछा, सरपंच साहब, जब आपको ब्रिटेन से भिड़ना पड़ा तो कुछ निराशा जरूर हुई होगी।

    हरमनप्रीत ने कहा, हां सर लेकिन मुझे पहले क्वार्टर में ही रेड कार्ड मिल गया था लेकिन हमारे कोचिंग स्टाफ ने बहुत समर्थन किया।

    ओलंपिक में कुछ भी हो सकता है। हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत ने अपने अनुभव पीएम मोदी के साथ साझा किए। बता दें कि इस बार 117 खिलाड़ियों को ओलंपिक में भेजा गया था।

    भारत के खिलाड़ी कुल 6 पदकों के साथ वापस आए हैं जिनमें पांच कांस्य और एक रजत पदक शामिल है। तोक्यो ओलंपिक के मुकाबले एक पदक कम है।

    The post मोदी बातें तो बड़ी करता है, जब प्रधानमंत्री की बात पर हंस पड़े ओलंपिक खिलाड़ी; बताए मजेदार किस्से… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन….

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद….

    March 28, 2026

    बीमारी से जंग और भाई के अधूरे सपनों को पूरा करने का साहस लिए अरुणाचल की अनाई ने जीता यादगार केआईटीजी स्वर्ण….

    March 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.