Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»धर्म»यहां विराजे हैं सोभाग्येश्वर महादेव, हरतालिका तीज पर मंदिर में लगती है भीड़, अद्भत है इनकी महिमा
    धर्म

    यहां विराजे हैं सोभाग्येश्वर महादेव, हरतालिका तीज पर मंदिर में लगती है भीड़, अद्भत है इनकी महिमा

    By September 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यहां विराजे हैं सोभाग्येश्वर महादेव, हरतालिका तीज पर मंदिर में लगती है भीड़, अद्भत है इनकी महिमा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विश्व प्रसिद्ध महाकाल की नगरी में महादेव के कई रूप विराजमान है. जिनकी अलग ही पहचान हैं. माना जाता है कि महाकाल की नगरी में कंकर में शंकर का वास होता है, ऐसे ही एक मंदिर 84 महादेवों में 61 वां स्थान रखने वाले श्री सौभाग्येश्वर महादेव नाम से प्रसिद्ध है. यह मंदिर पटनी बाजार क्षेत्र मे स्थित है. हरतालिका तीज के दिन 24 घंटे महादेव के दर्शन होते हैं.

    व्रत रखने वाली महिलाएं और युवतियां यहां दर्शन के लिए पहुंचती हैं.यहां युवतियां अच्छा पति मिलने की कामना के साथ पूजन के लिए आती हैं. हरतालिका तीज पर रात से मंदिर मे श्रद्धालूओ का सैलाब देखने को मिलता है. परंपरा अनुसार गुरुवार रात 12 बजे मंदिर के पट खुलेंगे. इसके बाद 24 घंटे निरंतर दर्शन पूजन का सिलसिला चलेगा.

    कब है हरतालिका तीज
    भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगी. इस तिथि का समापन 6 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा. उदिया तिथि के चलते हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर को ही रखा जाएगा.

    बालूरेट से बना है शिवलिंग
    श्रद्धालु आभा भाटिया ने लोकल 18 से कहा कि पौराणिक कथा के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए बालू रेत से शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना की थी. इसी मान्यता के चलते व्रती महिलाएं व युवतियां बालू से निर्मित शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना करती हैं. भगवान सौभाग्येश्वर महादेव का शिवलिंग भी बलुआ पत्थर से निर्मित है. इसलिए भी हरतालिका तीज पर इनके पूजन की विशेष मान्यता और अधिक बढ़ जाती है.

    हरतालिका तीज का महत्व
    हरतालिका तीज के महत्व के बारे में सौभाग्येश्वर मंदिर के पुजारी परिवार की अंजना पंड्या ने बताया कि मान्यता है. माता पार्वती को उनकी सखी द्वारा हरा गया था.इस वजह से इसे हरतालिका तीज पर्व कहा गया है. इस पर्व पर महिलाओं व कन्याओं द्वारा बाबा के पूजन का महत्व है. इससे सुख-स्मृद्धि की प्राप्ति होती है, कन्याओं को अच्छा वर मिलता है वहीं महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए कामनाएं करती हैं. मंदिर में ऐसे तो 12 महीने ही श्रद्धांलु की भीड़ देखने को मिलती है. लेकिन, हरतालिका तीज के दिन रात 12 बजे से ही महिला श्रद्धालूओ की कतारे लग जाती है.

    सौभाग्येश्वर महादेव का रहस्य
    स्कंद पुराण के अनुसार प्राकृत कल्प में अश्वाहन राजा की पत्नी मदमंजरी यूं तो सुंदर और सुशील तथा पतिव्रता थी. लेकिन दुर्भाग्यवश वह हमेशा ही राजा द्वारा प्रताड़ित रहती थी. क्योंकि राजा जब उसका स्पर्श करता था. उस राजा को मुरछा आ जाती थी. एक बार गुस्से में राजा ने मदमंजरी को जंगल में भेज दिया. उसने वहीं साधना रत एक तेजस्वी मुनि से अपने दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने का उपाय पूछा है.

    शिवलिंग की उपासना
    उस मुनि ने उसे अपने तपोबल से जाना की कन्यादान के समय राजा पर पाप ग्रहों की दृष्टि के कारण ही मदमंजरी का हाल हुआ है. उस तेजस्वी मुनि ने मदमंजरी को महाकाल वन स्थित इस सौभाग्य देने वाले शिवलिंग की उपासना करने को कहा, रानी द्वारा वैसा वैसा ही करने पर उसे सौभाग्य की प्राप्ति हुई. मदमंजरी का दुर्भाग्य समाप्त कर उसे सौभाग्य प्रदान करने के कारण इस शिवलिंग की तभी से सौभाग्येश्वर के रूप में ख्याति हुई. ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन पूजन करने से हमारा दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जशपुर-सन्ना मार्ग के लिए 8 करोड़ से अधिक की मंजूरी, वनांचल विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 26, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बुजुर्गों को मिल रहा सुरक्षित आश्रय….

    March 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे….

    March 26, 2026

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..

    March 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.