Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»धर्म»राशि के अनुरुप कपड़े पहनने से मिलेगी ज्यादा सफलता
    धर्म

    राशि के अनुरुप कपड़े पहनने से मिलेगी ज्यादा सफलता

    By September 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राशि के अनुरुप कपड़े पहनने से मिलेगी ज्यादा सफलता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अगर आप अपनी राशि के अनुसार कपड़े पहनते हैं तो आपकी सफलता की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। हर रंग हर राशि के अनुरुप नहीं होता। इसलिए कई बार राशि के विपरीत परिधानों से हमें नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार देखा जाता है कि नये कपड़े मन में उत्साह जगाने की जगह नकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं और मन निराश हो जाता है। हम शुभ काम भी बेमन से करने लगते हैं जिससे सफलता की उम्मीद घट जाती है। वहीं अगर राशि के हिसाब से कपड़े का चुनाव सही हो तो कपड़ों से ना केवल सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह आता है बल्कि भाग्य भी साथ देता है।
    मेष राशि- आम तौर पर मेष राशि वाले बहुत ज्यादा तड़क भड़क वाले कपड़े पहनते हैं।
    ये इस बात की परवाह नहीं करते कि इनकी उम्र और स्थिति क्या है?
    इनको हल्के और शालीन कपड़े पहनने चाहिए , इससे इनका व्यक्तित्व गंभीर होगा।
    वृष राशि- वृष राशि वाले आम तौर पर ऐसे कपडे पहनते हैं जिससे उनका व्यक्तित्व छिप जाता है।
    पहनावे के रंग और स्टाइल के मामले में ये बहुत सही निर्णय नहीं ले पाते।
    इनको थोड़े से चमकदार और खूबसूरत रंगों का प्रयोग करना चाहिए।
    साथ ही ऐसे कपडे पहनने चाहिए जिससे इनकी उम्र बहुत ज्यादा न लगे।
    मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोग पहनावे के मामले में बहुत सतर्क होते हैं।
    पहनावे के रंग और स्टाइल पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं।
    आपको केवल पहनावे पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए साथ में अपने स्वभाव का भी ख्याल रखें।
    कर्क राशि- इनका पहनावा वैसा ही होता हैं, जैसा इनका मन होता है।
    अच्छे मूड में इनका पहनावा बहुत सही होता है अन्यथा ये कुछ भी सीधा पहन लेते हैं।
    हमेशा अपने पहनावे को बहुत सही रखने की कोशिश करें, ताकि आपका मन अच्छा बना रहे।
    सिंह राशि- पहनावे के मामले में कमजोर होते हैं।
    ये तभी पहनावे पर ध्यान देंगे जब इनको कोई बार बार टोकता रहेगा।
    हमेशा साफ़ सुथरे और सही तरीके का पहनावा रक्खें, इससे आपका प्रभाव भी बढेगा और संघर्ष कम होगा।
    कन्या राशि- इनके पास हमेशा बेहतरीन और महंगे पहनावे होते हैं।
    पर ये पहनावे पर विशेष ध्यान नहीं देते।
    अगर आप अपने पहनावे पर ध्यान दें तो आपके रिश्ते और मन दोनों अच्छे बने रहेंगे।
    तुला राशि- पहनावे और स्टाइल के मामले ये सबसे ज्यादा ताक़तवर राशि है।
    हमेशा सही और उत्तम पहनावा रखते हैं, और दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं।
    आपको केवल दिखावे के लिए पहनावे पर धन बर्बाद करने से बचना चाहिए।
    वृश्चिक राशि- कभी तो इनका पहनावा बहुत अच्छा होता है, और कभी बहुत गड़बड़।
    पहनावे के मामले में ये इतने लापरवाह होते हैं कि कभी कभी फटे और उटपटांग कपडे भी पहन लेते हैं।
    आपको हर समय अपने पहनावे को लेकर सावधानी रखनी चाहिए, वरना आपका प्रभाव दूसरों पर अच्छा नहीं पड़ेगा।
    धनु राशि- ये लोग पहनावे पर बिलकुल ध्यान नहीं देते।
    इनके पहनावे को देखकर आप इनकी स्थिति का अंदाजा ही नहीं लगा सकते।
    आपको हर विशेष कार्य और विशेष दिन अपने पहनावे का ख्याल जरूर रखना चाहिए।
    मकर राशि- आम तौर पर युवावस्था में ये अपने पहनावे पर बिलकुल ध्यान नहीं देते।
    पर जैसे जैसे इनकी उम्र बढती जाती है , इनका पहनावा बहुत अच्छा हो जाता है।
    आपको अपनी उम्र के अनुसार पहनावा रखना चाहिए।
    कुम्भ राशि- या तो इनका पहनावा बहुत अच्छा होता है या बिलकुल ख़राब।
    इनको पहनावे की समझ आ गई तो इनका पहनावा बेहतरीन हो जाता है।
    आपको एक ही रंग के पहनावे पर ही चिपक कर नहीं रहना चाहिए।
    मीन राशि- इनका पहनावा काफी ज्यादा धीर-गंभीर होता है।
    उसमे बहुत ज्यादा रंगों और स्टाइल का मामला नहीं होता।
    आपको अपने पहनावे में थोड़े रंग और स्टाइल भी रखने चाहिए।

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बुजुर्गों को मिल रहा सुरक्षित आश्रय….

    March 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स देखने पहुंचे….

    March 26, 2026

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम…..

    March 26, 2026

    एशियन गेम्स का पदक जीतना मेरा अधूरा सपना – के आईटीजी उद्घाटन पर बोलीं मीराबाई चानू…..

    March 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.