Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»व्यापार»बजाज हाउसिंग IPO में गड़बड़ी, LIC और टाटा टेक्नोलॉजीस के IPO से जुड़े मुद्दे का खुलासा
    व्यापार

    बजाज हाउसिंग IPO में गड़बड़ी, LIC और टाटा टेक्नोलॉजीस के IPO से जुड़े मुद्दे का खुलासा

    By September 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बजाज हाउसिंग IPO में गड़बड़ी, LIC और टाटा टेक्नोलॉजीस के IPO से जुड़े मुद्दे का खुलासा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर लिस्ट होने के साथ ही निवेशकों के लिए मल्टीबैगर बन गया. IPO में जिन लोगों को शेयर अलॉट हुआ उन्हें लिस्टिंग के साथ 134 प्रतिशत का प्रीमियम मिला है. जबकि बहुत से लोगों को कई लॉट की बिडिंग करने के बावजूद शेयर अलॉट नहीं हुआ है. अब इसकी वजह सामने आई है कि आखिर उन्हें शेयर अलॉट क्यों नहीं हुआ? किस वजह से निवेशकों के हाथ से ये सुनहरा मौका निकल गया? इस गड़बड़ी का कनेक्शन LIC और टाटा टेक्नोलॉजीस के IPO से भी है. असल में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के IPO में करीब 14.60 लाख बिडिंग एप्लीकेशन कैंसिल हो गई. ये तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ, जिसके चलते उनके हाथ से IPO में सस्ते भाव पर शेयर पाने का मौका चला गया.

    LIC के बाद सबसे बड़ी गड़बड़ी
    एक खबर के मुताबिक बजाज हाउसिंग फाइनेंस के IPO में कुल बिड्स में से 16 प्रतिशत बिड्स तकनीकी गड़बड़ी की वजह से पूरी नहीं हो सकीं और उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया. इससे पहले LIC के IPO के वक्त इतनी बड़ी संख्या में बिड्स डिस्क्वालिफाई हुईं थीं. LIC के IPO के वक्त करीब 20.62 लाख बिड्स एप्लीकेशन खारिज हो गईं थीं.

    टाटा टेक्नोलॉजीस IPO में बड़ी गड़बड़ी
    देश में इससे पहले टाटा टेक्नोलॉजीस के IPO भी काफी अच्छा सब्सक्रिप्शन मिला था. उसका शेयर भी 140 प्रतिशत से अधिक के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था. लेकिन तब भी करीब 6 लाख (5.98 लाख बिड्स एप्लीकेशन) डिस्क्वालिफाई हो गईं थी. इस तरह इन निवेशकों के हाथ से भी शेयर मिलने का मौका चला गया.

    आखिर कौन-सी गड़बड़ी का करना पड़ा सामना?
    बिडिंग डिस्क्वालिफाई होने पर बैंक और मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि सबसे ज्यादा डिस्क्वालिफिकेशन ऑपरेशनल गड़बड़ी को लेकर हुए हैं. इसमें बड़ा नंबर UPI प्रोसेस का पूरा नहीं होने का है. UPS सिस्टम में खराबी की भी कई रिपोर्ट आई हैं. इससे पहले भी देश में कई और IPO के दौरान लाखों बिड्स डिस्क्वालिफाई हुई हैं. रिलायंस पावर के IPO में ये संख्या 1.59 लाख, डॉम्स इंडस्ट्रीज के IPO में 3.51 लाख, आईनॉक्स इंडिया के IPO में 4.14 लाख, प्रीमियर एनर्जीस के आईपीओ में 1.97 लाख, मोतीसंस ज्वैलर्स के आईपीओ में 9.60 लाख और ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेस के IPO में ये संख्या 4.94 लाख थी.

    Related Posts

    सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, 10 ग्राम गहने बनवाने में अब लगेंगे इतने कम पैसे

    February 2, 2026

    सोमवार को राहत या आफत? जानें आज 2 फरवरी को आपके शहर में कितने का मिल रहा है 1 लीटर पेट्रोल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

    February 2, 2026

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट…

    February 1, 2026

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.