Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने सनातनी प्रेमियों को आना होगा आगे : ब्रह्मचारी मुकुंदानंद
    छत्तीसगढ़

    गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने सनातनी प्रेमियों को आना होगा आगे : ब्रह्मचारी मुकुंदानंद

    By September 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने सनातनी प्रेमियों को आना होगा आगे : ब्रह्मचारी मुकुंदानंद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    सनातन धर्म में वेद, उपनिषद, पुराणों सहित समस्त धर्म शास्तों में गो की महिमा है। गाय को पशु नहीं अपितु माता की प्रतिष्ठा दी गई है यही सनातन धर्मी हिंदुओ की पवित्र भावना है। इसी धार्मिक आस्था के लिए संविधान एवं कानून में गाय को राज्य सूची से हटाकर केंद्रीय सूची में डालकर गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने तथा गौहत्या मुक्त भारत बनाने के लिए गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा की शुरूआत 22 सितंबर को  अयोध्या से होने जा रही है जिसका समापन 26 अक्टूबर को देश की राजधानी नई दिल्ली में होगा जहां तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ में यह यात्रा 8 अक्टूबर को प्रवेश करेगी जिसमें ज्योर्तिमठ के परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज राजधानी रायपुर में  गो ध्वज की स्थापना करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे, इसके बाद वे मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

    राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए यात्रा के संयोजक ब्रह्मचारी मुकुंदानंद ने कहा कि गौमाता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए सभी सनातनी प्रेमियों को आगे आना होगा, जब तक वे आगे नहीं आएंगे तब तक केंद्र में कोई भी सरकार हो वे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्त से ही निरन्तर गौमाता की प्रतिष्ठा एवं रक्षा के प्रयास होते रहे है जिसमें 1966 के धर्म सम्राट यतिचक्रचूडामणि पूज्य करपात्री जी महाराज जी के नेतृत्व में हुआ प्रचलित गौरक्षा आंदोलन है जिसके लिए हजारों गौभक्तों का बलिदान हुआ था।

    इसी क्रम में गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाकर गोहत्या मुक्त भारत बनाने के लिए परम गोभक्त पूज्य गोपाल मणि ने गौ प्रतिष्ठा आंदोलन का नेतृत्व कर देशभर में इसे जीवन्त रखा तथा इस पवित्र अभियान में चारो पीठों के जगद्गुरु शंकराचार्यों का आशीर्वाद प्राप्त किया। चारो पीठों के पूज्य जगद्गुरू शंकराचार्यों द्वारा अभिबिंचित एवं समर्थित गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने एवं गौहत्या बंदी कानून हेतु देश में गौ संसद का आयोजन हुआ जिसमें रामा गौ प्रतिष्ठा संहिता बिल सहित 42 बिंदु का धमार्देश भी पारित किया जा चुका है। इसी तरह गौ घृत की ज्योति को प्रकाशित कर ज्योर्तिमठ के परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज संपूर्ण भारत में गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के अंतर्गत गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा की शुरूआत 22 सितंबर से 26 अक्टूबर तक कर रहे है इस दौरान वे 37 प्रदेशों की राजधानियों तक जाएगी तथा वहां एक गो ध्वज की स्थापना करेंगे।

    इस दौरान प्रतिष्ठा आंदोलन के संयोजक पूज्य गोपाल मणि जी महाराज भी उनके साथ हर कदम में साथ रहेंगे। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर होते हुए यह यात्रा 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी और राजधानी में ध्वज स्थापना करने के बाद मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए रवाना हो जाएगी। पत्रकारवार्ता के दौरान सह- संयोजक गोभक्त विकास पाटनी, प्रदेश यात्रा संयोजक ओमप्रकाश शर्मा, प्रदीप साहू उपस्थित थे।

    Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात….

    April 4, 2026

    साय सरकार की बड़ी उपलब्धि: खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि, वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति….

    April 4, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा फैसला: राजधानी रायपुर में इस साल बनेंगे 4 फ्लाईओवर्स, शहर का ब्यस्त यातायात होगा तेज और सुव्यवस्थित…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने बेहराखार में पीएम जनमन अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया अवलोकन…..

    April 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम बेहराखार जाकर विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समुदायों से की आत्मीय मुलाकात….

    April 4, 2026

    साय सरकार की बड़ी उपलब्धि: खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि, वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति….

    April 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.