Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बिहान से जुड़कर दिव्यांग जानकी बनी महिलाओं के लिए मिसाल
    छत्तीसगढ़

    बिहान से जुड़कर दिव्यांग जानकी बनी महिलाओं के लिए मिसाल

    By September 25, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहान से जुड़कर दिव्यांग जानकी बनी महिलाओं के लिए मिसाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोण्डागांव

    कोण्डागांव जिले के माकड़ी ब्लॉक के ग्राम कालीबेड़ा की रहने वाली दिव्यांग जानकी नाग आज छत्तीसगढ़ की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। जानकी बचपन से ही दिव्यांग हैं पर अपनी शारीरिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने जीवन में संघर्ष करते हुए आज समाज में एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाई हैं। जानकी ने अपने आत्मविश्वास के बलबूते दिव्यांगता को अपनी सफलता की राह में रोड़ा बनने नहीं दिया। अपने मजबूत हौसले और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार किया, बल्कि कई ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी दिया।

    जानकी नाग का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ, जहां उनके माता-पिता और तीन भाई रहते हैं। उनके पिता खेती से घर चलाते थे लेकिन आमदनी इतनी नहीं थी कि परिवार की जरूरतें पूरी हो सकें। जानकी ने इन आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए वर्ष 2012 में गांव के मां सरस्वती स्व सहायता समूह से जुड़ने का निर्णय लिया। जानकी ग्रेजुएट हैं और उनके समूह की अन्य महिलाएं पढ़ी-लिखी नहीं थीं, इसलिए उन्हें समूह का लेखा-जोखा रखने का काम मिला। यहीं से जानकी की जीवन यात्रा में नया मोड़ आया।

    बैंक सखी के रूप में ग्रामीणों तक पहुंचाई योजनाओं का लाभ
    जानकी के जीवन में एक बड़ा परिवर्तन तब आया जब उन्होंने बिहान की पीआरपी दीदी से सुना कि वे बैंक सखी बनकर अपने गांव में रहते हुए बैंकिंग सेवाएँ प्रदान कर सकती हैं। नवंबर 2019 में उन्होंने ग्रामीण बैंक की बैंक सखी बनने का निर्णय लिया। यह फैसला उनके लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। बैंक अधिकारियों और बिहान के सहयोग से जानकी ने अपने गाँव में बैंकिंग सेवाएँ शुरू कीं जिससे धीरे-धीरे ग्रामीण उनके पास अपने बैंकिंग लेन-देन के लिए आने लगे। जानकी ने गांव के लोगों को खाता खोलने, पैसे जमा करने, निकासी और ट्रांसफर जैसी बैंकिंग सेवाएं प्रदान कीं। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना के लाभ भी ग्रामीणों तक पहुंचाए। अब तक वह लगभग 250 बचत बैंक खाते खोल चुकी हैं और 3000 मनरेगा मजदूरों और 4000 पेंशनभोगियों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ पहुंचा चुकी हैं। इस तरह जानकी अब तक 5 करोड़ तक का लेन देन कर चुकी हैं।

    सीएससी सेवाओं से आय में हुई बढ़ोत्तरी
    जानकी ने 2020 में कॉमन सर्विस सेंटर की सेवाएं भी शुरू कीं जिसके माध्यम से वह ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, बिजली बिल भुगतान और मोबाइल रिचार्ज जैसी सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। अब तक उन्होंने 450 से अधिक आयुष्मान कार्ड, 200 ईश्रम कार्ड और 500 से अधिक बिजली बिलों का भुगतान किया है। इन सेवाओं के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल सुविधाएं मिलीं, बल्कि जानकी को भी अपनी आय बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ।

    कड़ी मेहनत और समर्पण से बनी एक सफल उद्यमी
    जानकी की कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें एक सफल उद्यमी बना दिया है। बैंकिंग और सीएससी सेवाओं के जरिए जानकी अब प्रतिमाह करीब 6 हजार रुपये कमाती हैं और एक माह में उन्होंने अधिकतम 10 हजार रुपये तक का कमीशन अर्जित किया है। उनका यह काम न केवल उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है, बल्कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी बड़ा बदलाव लेकर आया है। जानकी ने अपने परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर एक ट्रैक्टर और एक कार खरीदने में मदद की है। उनके भाई अब ट्रैक्टर के जरिए रोजगार पा रहे हैं, जिससे परिवार की आय में भी वृद्धि हुई है।
    जानकी बताती हैं कि उनके घर में पहले ट्रैक्टर नहीं था लेकिन अब उनकी मदद से एक ट्रैक्टर खरीदा गया जो उनके भाइयों के लिए रोजगार का साधन बन चुका है। इसके अलावा उनके परिवार ने छह महीने पहले एक कार भी खरीदी है जिसके लिए उन्होंने आर्थिक सहयोग किया। जानकी का यह योगदान उनके परिवार की स्थिति को स्थिर और बेहतर बनाने में मददगार साबित हुआ है।

    जानकी ने न केवल अपने परिवार को आर्थिक मजबूती दी, बल्कि समाज में भी अपना योगदान दिया है। उनकी बैंक सखी के रूप में सेवाएं न केवल गाँव के लोगों को बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध कराती हैं बल्कि वह उनके जीवन को भी आसान बनाती हैं। मनरेगा मजदूरों से लेकर पेंशनभोगियों तक सभी उनके पास बैंकिंग सेवाओं के लिए आते हैं। उनके काम की बदौलत गाँव के लोगों को बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती और वे अपने वित्तीय कार्य जानकी के माध्यम से आसानी से कर रहे हैं।

    जानकी अपने बीसी सखी के काम में बहुत रुचि रखती हैं और उन्होंने यह तय किया है कि वह अपना जीवन इसी सेवा को समर्पित करेंगी। उन्होंने शादी नहीं की और इसका कारण बताते हुए कहती हैं कि उन्हें अपने काम से बहुत प्यार है और वह इसे जारी रखना चाहती हैं। जानकी का मानना है कि वह अपने काम के जरिए समाज के हर व्यक्ति को लाभ पहुँचा सकती हैं और यही उनका उद्देश्य है।

    जानकी की सफलता में बिहान की भूमिका
    जानकी ने अपनी सफलता के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित ‘बिहान’ के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। उनका कहना है कि बिहान योजना के बिना वह आज इस मुकाम तक नहीं पहुँच पातीं। जानकी अब एक सफल उद्यमी हैं और उनकी कहानी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि शारीरिक चुनौतियों को मात देकर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।

    Related Posts

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए…..

    April 6, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…..

    April 6, 2026

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: मंत्री अरुण साव……

    April 6, 2026

    आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द….

    April 6, 2026

    नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई, दंतेवाड़ा में लिख रही हैं बदलाव की इबारत….

    April 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए…..

    April 6, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…..

    April 6, 2026

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: मंत्री अरुण साव……

    April 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.