Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»कोलकाता प्रोटेस्ट 2.0? डॉक्टरों का ममता सरकार को अल्टीमेटम, सुप्रीम कोर्ट पर नजर…
    देश

    कोलकाता प्रोटेस्ट 2.0? डॉक्टरों का ममता सरकार को अल्टीमेटम, सुप्रीम कोर्ट पर नजर…

    By September 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोलकाता प्रोटेस्ट 2.0? डॉक्टरों का ममता सरकार को अल्टीमेटम, सुप्रीम कोर्ट पर नजर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के लिए नई मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। य

    हां पर जूनियर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेजों में पूरी तरह से काम बंद करने का फैसला लिया है। यह फैसला शनिवार को लिया गया। सोमवार को आरजी कर मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होने वाली है।

    इस सुनवाई के बाद अगर डॉक्टर संतुष्ट नहीं हुए तो हड़ताल पर चले जाएंगे। डॉक्टरों ने यह फैसला शुक्रवार को हुई उस घटना के बाद लिया है, जिसमें तीन डॉक्टरों और तीन नर्स पर हमले हुए हैं।

    यह घटना कोलकाता के नजदीक ‘कॉलेज ऑफ मेडिसिन और सागर दत्ता अस्पताल’ में हुई।

    एक मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने घटना को अंजाम दिया। गौरतलब है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के बाद से ही माहौल काफी अशांत है।

    डॉक्टरों ने कहाकि सागर दत्ता अस्पताल पर हुए हमले से पता चलता है कि राज्य सरकार उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के अपने वादे को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है।

    एक जूनियर डॉक्टर ने कहाकि हम राज्य सरकार को कुछ समय दे रहे हैं। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में हमारी सुरक्षा के संबंध में उनकी दलीलें सुनना चाहते हैं।

    उसके बाद शाम पांच बजे से हम पूरे बंगाल में सभी अस्पतालों में काम बंद कर देंगे। जिस अस्पताल में मरीज के परिजनों ने हमला किया, वह नॉर्थ 24 परगना जिले में है।

    एक महिला मरीज को फेफड़ों की गंभीर बीमारी थी। उसके परिजन अस्पताल लेकर आए इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जूनियर डॉक्टरों और नर्सों पर हमला कर दिया।

    इसमें कुछ लोग घायल भी हो गए। पुलिस ने घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सागर दत्ता अस्पताल में शुक्रवार से ही डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया।

    इसके बाद पश्विम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट की मीटिंग हुई। इसमें तय हुआ कि डॉक्टर्स सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में आरजी कर अस्पताल केस की सुनवाई की प्रतीक्षा करेंगे।

    एक जूनियर डॉक्टर अनिकेत महता ने कहाकि हमारे वकील भी कोर्ट को बताएंगे कि सरकार जूनियर डॉक्टरों का भरोसा जीतने में नाकाम रही है।

    हम यह भी देखेंगे कि प्रदेश सरकार कोर्ट को क्या बताती है। अगर वहां से कोई पॉजिटिव रिस्पांस नहीं मिलता है तो हम सोमवार शाम पांच बजे से फिर से काम-काज बंद कर देंगे।

    The post कोलकाता प्रोटेस्ट 2.0? डॉक्टरों का ममता सरकार को अल्टीमेटम, सुप्रीम कोर्ट पर नजर… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ।

    March 26, 2026

    कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव पर कलेक्टर का सख्त फोकस ।

    March 26, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित ।

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.