Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»घर में घुसे लुटेरे से भिड़ गई साहसी ब्यूटिशियन
    मध्यप्रदेश

    घर में घुसे लुटेरे से भिड़ गई साहसी ब्यूटिशियन

    By October 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घर में घुसे लुटेरे से भिड़ गई साहसी ब्यूटिशियन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। शहर के टीटी नगर थाना इलाके में बीती रात करीब नौ बजे महिला ब्यूटीशियन अपनी दुकान बदं कर वापस घर जा रही थी। उनका पीछा कर बदमाश भी उनके घर में घुस गया और उन्हें धमकाते हुए लूट की कोशिश की। लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाई और लुटेरे से भिड़ गई। बदमाश ने उनका गला दबा दिया लेकिन उन्होनें हार नहीं मानी और जैसै-तैसै खुद को बचाते हुए मदद के लिये शोर मचा दिया। उनके चीखने की आवाजे सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गये। पड़ोसियो को आता देख बदमाश ने दूसरी मजिंल से कूदकर भागने को प्रयास किया लेकिन वह नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे दबोचने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक लिंक रोड नंबर तीन स्थित पत्रकार कॉलोनी में मकान नबंर 58 आरसी जोशी का है। उनके मकान में पुर्णिमा बाटला पति राकेश बाठला (45) किराये से रहती हैं। घर से थोड़ी दूरी पर ही उनका ब्यूटी पार्लर और कास्मेटिक आयटम की दुकान है। दुकान का संचालन उनके पति करते है। बताया गया हैं, इन दिनों उनके पति शहर से बाहर हैं। मंगलवार की रात करीब 9 बजे वे दुकान बंद कर घर लौटी रही थी। उस दौरान उनके पीछे एक अनजान युवक भी आ रहा था। पुर्णिमा ने उसे नजर अदांज किया और मकान के दरवाजे का ताला खोलकर वह अंदर चली गई। उनके पीछे ही पीछा कर रहा युवक भी मेन गेट से अदंर आया और उनके पीछे-पीछे पहली मजिंल पर आकर छिप गया। उपर के कमरे का लॉक खोलकर वह कमरे के अदंर गई तब तेजी से बदमाश उनके पीछे कमरे में घुस आया। अपने सामने बदमाश को देख पुर्णिमा बुरी तरह घबरा गई। आरोपी ने उनसे चुप रहने को कहा। तब तक संभल चुकी पुर्णिमा ने मदद के लिये शोर मचाने की सोची। लेकिन उनके हावभाव देख बदमाश को उनके चिल्लाने का आभास हो गया और उसने पुर्णिमा के साथ मारपीट करते हुए उनका मुंह दबाने के साथ ही गला भी दबा दिया। लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी और खुद को छुड़ाने की कोशिश करती रही और बहादुरी के साथ बदमाश का मुकाबला करती रही। बदमाश ने उनके हाथ में पकड़े पर्स को छीनने की कोशिश की। महिला ने एक हाथ से पर्स को पकड़े हुए मदद के लिये जोर-जोर शोर मचाना शुरू कर दिया। उनके चीखने की आवाजे सुनकर पड़ोस में रहने वाले तरुण दीक्षित और रवि पाल भागकर वहॉ आ गये। उन्हें आता देख अब बदमाश पुर्णिमा को छोड़कर अपनी जान बचाने के लिये छत पर भागा। बदमाश ने भागने की कोशिश में दूसरी मजिंल से पड़ोस वाले मकान पर छलांग लगाई लेकिन इस दौरान वह नीचे गिरकर कर घायल हो गया। चोंट लगने के कारण वह छत पर ही लेट गया। तभी मौके पर आए पड़ोसियो ने युवक को दबोच लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाश को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद सबकड़े बताया गया है। आरोपी बागसेवनिया इलाके का रहने वाला है, और नशे का आदि है, सूत्रो के अनुसार विनोन वारदात के समय भी नशे की हालत में था। फिलहाल उसके खिलाफ मामला कायम कर पुलिस उसका अपराधिक रिकार्ड खंगालने के साथ ही उससे अन्य वारदातो के बारे में पूछताछ कर रही है। 

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026

    आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

    March 25, 2026

    माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ….

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.