Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»कांग्रेस के हाथ नहीं आए ‘आदिवासी’
    मध्यप्रदेश

    कांग्रेस के हाथ नहीं आए ‘आदिवासी’

    By October 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस के हाथ नहीं आए ‘आदिवासी’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मप्र में विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा से पहले भाजपा ने एक बड़ा दांव चलते हुए पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी को सहरिया विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाकर मंत्री रामनिवास रावत के लिए जीत की राह आसान कर दिया है। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस यहां से भाजपा के पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी को उपचुनाव में उतारना चाह रही थी। इसके लिए कांग्रेस के नेता लगातार आदिवासी से संपर्क बनाए हुए थे। आदिवासी कांग्रेस के हाथ आते इससे पहले ही उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा देकर पार्टी ने कांग्रेस की मंशा पर पानी फेर दिया है।
    बता दें कि भाजपा से वन मंत्री रामनिवास रावत का नाम लगभग तय होने से सीताराम अलग-थलग हो गए थे। जिसके बाद कांग्रेस लगातार की निगाह उन पर थी। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि सीताराम आदिवासी को उपचुनाव में कांग्रेस से उम्मीदवार बनाए की प्लानिंग की जा रही थी। लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया था। तभी से पूर्व विधायक सीताराम उनका विरोध कर रहे थे। आत जुलाई को रावत को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाकर पार्टी ने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें ही विजयपुर से उपचुनाव में उतारा जाएगा, लेकिन रावत को लेकर भाजपा के कुछ नेताओं में असंतोष था। अब उसी को काम करने दांव चला गया है।
    श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से कांग्रेस से छह बार के विधायक रहे रामनिवास रावत के भाजपा में आने के बाद से आंतरिक कलह मच गई थी। पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी रावत का विरोध कर रहे थे। उपचुनाव में सियासी गणित बिगड़ता देख सीएम हाउस में सीएम से सीताराम की लंबी मुलाकात हुई। उन्हें सहरिया विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। राज्य मंत्री का दर्जा भी दिया है। सीताराम ने मुख्यमंत्री निवास से निकलते ही मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। बहुत खुश हूं। टिकट की रेस से बाहर हूं। पार्टी ने बहुत कई बार टिकट से साथ ही मान-सम्मान भी दिया है। उन्होंने मंत्री रावत के बारे में कहा कि वे जरूर उपचुनाव जीतेंगे। इसके बाद सीताराम की मुलाकात विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भी हुई। गौरतलब है कि 15 जुलाई को सीताराम आदिवासी ने कहा था कि उपचुनाव में भाजपा से टिकट मांगूगा। टिकट नहीं मिला तो समाज के साथ बैठकर निर्णय करेंगे। कांग्रेस से लाकर सौदेबाजी में रामनिवास रावत को मंत्री बना दिया। हमारा क्या वजूद रहा। इस विधानसभा में रावतों के 15 हजार वोट हैं, जबकि हमारे आदिवासी समाज के 50 हजार वोट हैं। 22 अगस्त को कराहल में तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में सीएम, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री रावत भी उपस्थिति में कहा था कि  आप (रामनिवास) चुनाव में जीतने की चिंता मत करो, लेकिन समाज को लोगों को समझाकर रखना कि वे लड़ाई-झगड़ा न करें। आजकल आदिवासी भी जागरूक हैं। किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।
    श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा अपने रास्ते आसान करती दिख रही है। हालांकि, यहां उपचुनाव की तारीख का भले ही ऐलान न हुआ हो। लेकिन भाजपा यहां से कांग्रेस छोडक़र आए रामनिवास रावत को चुनाव लड़वाने वाली है। उनके सामने सीताराम आदिवासी एक बड़ी चुनौती थे। लेकिन भाजपा सरकार ने सीताराम आदिवासी को राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया है, जिससे रामनिवास रावत ने अब राहत की सांस ली है। सरकार ने सीताराम आदिवासी को सहरिया विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त करते हुए राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया। इसके बाद सीताराम ने ऐलान कर दिया कि वह विजयपुर विधानसभा से उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। दरअसल, रामनिवास रावत जब कांग्रेस छोडक़र भाजपा में आए थे तो विजयपुर से पूर्व भाजपा विधायक सीताराम आदिवासी ने इसका विरोध किया था और बगावती तेवर दिखाते हुए रामनिवास रावत के सामने उपचुनाव लडऩे की बात भी की थी।  सीताराम आदिवासी न केवल पूर्व विधायक रह चुके हैं, बल्कि इलाके के आदिवासी वोटबैंक पर उनकी अच्छी पकड़ है, इसलिए भाजपा में रामनिवास रावत के जाने के बाद कांग्रेस की कोशिश थी कि वो उनके सामने विजयपुर से सीताराम आदिवासी को टिकट दे, लेकिन सीताराम के राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त होते ही कांग्रेस की मुश्किलें यहां होने वाले उपचुनाव में बढ़ गई हैं, तो वहीं बीजेपी और रामनिवास रावत के लिए उपचुनाव की राह आसान होती दिख रही है।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026

    आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

    March 25, 2026

    माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ….

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.