Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं लोग, ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं लोग, ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं लोग, ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    प्रयागराज में 13 साल बाद 13 जनवरी को लगने जा रहे महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। इसके लिए रेलवे की ओर छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जाने के लिए सात स्पेशल ट्रेनें दौड़ रही है।

    वहीं, नियमित ट्रेनों के पूरी तरह से पैक होने से स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग बढ़ने लगी है। रायपुर से रोज सैकड़ों यात्री महाकुंभ जाने के लिए टिकट बुक करा रहे है। बीते 15 दिनों के भीतर रायपुर-बिलासपुर से आठ हजार से अधिक सीटें बुक हो चुकी हैं।

    रेलवे आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर से होकर स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज के लिए दौड़ने लगी हैं। आठ जनवरी को रायपुर से सैकड़ों श्रद्वालुओं को लेकर दूसरी स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। जिस तरह से ट्रेनों में बुकिंग बढ़ रही है, उसे देखते हुए आने वाले दिनों में रेलवे को अतिरिक्त कोच भी ट्रेनों में जोड़ने पड़ सकते हैं।

    शनिवार-रविवार को ज्यादा भीड़
    सात कुंभ स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच को मिलाकर 8,400 से अधिक सीटें हैं। रेलवे जोन के अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के चलने से केवल 518 रुपए में स्लीपर कोच में प्रयागराज तक का सफर यात्री कर रहे हैं। स्पेशलों ट्रेनों में सबसे अधिक स्लीपर की बुकिंग अधिक है।

    वहीं, रायपुर से नियमित चलने वाली सारनाथ और बरौनी एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग के चलते सफर करना मुश्किल हो गया है। जनवरी के प्रत्येक दिन इस ट्रेन में वेटिंग की स्थिति 60 से अधिक है।

    इसके अलावा शनिवार और रविवार को दोनों ट्रेन में वेटिंग 100 के पार है। स्पेशल ट्रेन का रूट बड़े स्टेशनों से है, लेकिन यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के छोटे स्टेशनों से होकर गुजरती है। इस वजह से वेटिंग भी अधिक है।

    22 को बिलासपुर से स्पेशल ट्रेन
    बिलासपुर-वाराणसी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से शनिवार 22 फरवरी और वाराणसी से सोमवार 24 फरवरी को रवाना होगी। यह ट्रेन रायपुर से गोंदिया होते हुए वाराणसी जाएगी।

    इन ट्रेनों से जा सकते हैं प्रयागराज
    विशाखपत्तनम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय कुंभ स्पेशल ट्रेन विशाखपत्तनम से 16 व 23 जनवरी और 20 व 27 फरवरी प्रत्येक गुरुवार को रायपुर से गुजरेगी।
    इसी तरह से पंडित दीनदयाल उपाध्याय-विशाखपत्तनम कुंभ स्पेशल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से 18 व 25 जनवरी, आठ व 22 फरवरी और प्रत्येक शनिवार एक मार्च 2025 को रायपुर से रवाना होगी।
    इसी तरह से विशाखपत्तनम-गोरखपुर कुंभ स्पेशल, विशाखपत्तनम से 19 जनवरी और रविवार 16 फरवरी और गोरखपुर-विशाखपत्तनम कुंभ स्पेशल गोरखपुर से 22 जनवरी और 19 फरवरी को दौड़ेगी।

     

    News Desk

    Related Posts

    आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से बदल रही तस्वीर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    April 2, 2026

    धमतरी के विद्यार्थियों ने किया लोकभवन का भ्रमण : राज्यपाल रमेन डेका से की आत्मीय मुलाकात……

    April 2, 2026

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    April 2, 2026

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से बदल रही तस्वीर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    April 2, 2026

    धमतरी के विद्यार्थियों ने किया लोकभवन का भ्रमण : राज्यपाल रमेन डेका से की आत्मीय मुलाकात……

    April 2, 2026

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    April 2, 2026

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.