Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»खेल»विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर की तूफानी पारी, 44 गेंदों में बनाए नाबाद 88 रन
    खेल

    विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर की तूफानी पारी, 44 गेंदों में बनाए नाबाद 88 रन

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर की तूफानी पारी, 44 गेंदों में बनाए नाबाद 88 रन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Vijay Hazare Trophy: भारत के बल्लेबाज करुण नायर इन दिनों तूफानी फॉर्म में चल रहे हैं. करुण नायर मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में रनों की आग उगल रहे हैं. महाराष्ट्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में करुण नायर ने 44 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाए. करुण नायर मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में अभी तक 7 पारियों में 752 की औसत से 752 रन बना चुके हैं. करुण नायर ने इस दौरान 5 शतक ठोके हैं. मजे की बात ये रही कि अब खुद करुण नायर का कहना है कि उन्होंने मजाक में ऐसा कुछ किया. चाहे जो भी कारण हो, करुण नायर का यह प्रदर्शन इससे बेहतर समय पर नहीं आ सकता था.

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया में जगह की संभावना
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अगले दो से तीन दिनों में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकता है. सेलेक्टर्स करुण नायर के नाम पर भी विचार कर सकते हैं. अपनी घातक फॉर्म को लेकर करुण नायर ने रिएक्शन दिया है. करुण नायर ने  बातचीत के दौरान कहा, 'मुझे लगता है कि मुझे हर एक पारी में शतक बनाने की जरूरत है, ताकि मैं लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकूं. मुझे लगता है कि रॉबिन उथप्पा के साथ उस बातचीत में मैंने अनजाने में ऐसा कुछ किया होगा, और अब यह सच हो रहा है.'

    कातिलाना फॉर्म का बताया कारण
    करुण नायर ने कहा, 'मैं थोड़ा दुखी था. इंग्लैंड में रन बनाने और विदर्भ को फाइनल 2023-24 रणजी में पहुंचाने के लिए लगभग 700 रन बनाने के बाद मुझे लगा कि मुझे दलीप ट्रॉफी के लिए मौका मिल सकता है. शुरू में रणजी सीजन के पहले भाग में मैं उन मौकों के बारे में सोचता रहा, जो मैंने गंवा दिए थे, क्योंकि मैं अपनी कुछ अच्छी शुरुआतों को भुना नहीं पाया था, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में आते-आते मैं इस बारे में पूरी तरह से भूल गया था, लेकिन मैंने खेलना जारी रखा और शतक बनाना जारी रखा.'

    शतक पर शतक लग रहे
    करुण नायर ने 23 दिसंबर 2024 को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ नाबाद 112 रन बनाकर विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की और फिर तीन दिन बाद छत्तीसगढ़ के खिलाफ 44 रन बनाकर नाबाद रहे. चंडीगढ़ के खिलाफ अगले मैच में करुण नायर ने नाबाद 163 रन बनाए, जो टूर्नामेंट में अब तक का उनका सर्वोच्च स्कोर है. तमिलनाडु के खिलाफ चौथे मैच में करुण नायर ने 31 दिसंबर 2024 को 111 रन बनाकर नए साल का जश्न शानदार अंदाज में मनाया. उत्तर प्रदेश के खिलाफ अगले मैच में, नायर ने 112 रन बनाए और टूर्नामेंट में पहली बार आउट हुए. उन्होंने मिजोरम के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी नहीं की, इससे पहले रविवार 12 जनवरी को एक और शतक बनाया और इसके बाद 16 जनवरी को सेमीफाइनल में 88 रन बनाकर नाबाद रहे.

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.