Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अधिकारों के लिए लड़ना और संस्कृति की रक्षा करनी होगी: प्रो. जगमोहन सिंह, शहीदे आज़म भगतसिंह के भांजे शाजापुर आए
    मध्यप्रदेश

    अधिकारों के लिए लड़ना और संस्कृति की रक्षा करनी होगी: प्रो. जगमोहन सिंह, शहीदे आज़म भगतसिंह के भांजे शाजापुर आए

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अधिकारों के लिए लड़ना और संस्कृति की रक्षा करनी होगी: प्रो. जगमोहन सिंह,  शहीदे आज़म भगतसिंह के भांजे शाजापुर आए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शाजापुर। आजादी का अर्थ केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से नहीं है, बल्कि यह हमारे विचारों, हमारी संस्कृति और समाज की स्वतंत्रता से भी जुड़ा हुआ है। हमें अपनी आजादी को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा, हमें अपनी संस्कृति और अपने समाज की रक्षा करनी होगी। यह बात गुरुवार को ईदगाह रोड़ स्थित अंजुमन कमेटी के आयोजन में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीदे-आज़म भगत सिंह जी के भांजे सुप्रसिद्ध लेखक, चिंतक और इतिहासकार प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने कही। उन्होंने देश-दुनिया के मौजूदा हालात पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि भगतसिंह का पैगाम इंसानियत है और आज एकता, भाईचारे की बेहद ज़रूरत है। सभी समाज जाति, धर्म और पंथ के लोगों के बीच प्यार का रिश्ता तरक्की के मार्ग पर ले जाएगा। देश का इतिहास कोई किस्सा कहानी नही है, उसे गहराई से आत्मसात कर युवा सपनों का भारत बना सकते हैं, जहां तालीम से लेकर तरक्की तक हर हिंदुस्तानी के लिए मुहैया हो।

    प्रोफेसर जगमोहन सिंह ने  आजादी के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जनरल डायर जैसे ज़ालिम अंग्रेज़ों को देश के लोगों की एकता ने भयभीत कर दिया था। जलियां वाला बाग़ जैसा कांड अंग्रेज़ों की बोखलाहट का नतीजा था। गोरे आज़ादी के मतवालों को नरसंहार कर भयभीत करना चाहते थे, मगर नतीजा उलट हुआ और हर धर्म, ज़ात बिरादरी के लोग एकता के साथ देश की आज़ादी को हासिल करने का संकल्प लेकर हर हद को पार करने में जुट गए।  स्वागत करते हुए काज़ी एहसान उल्ला ने कहा कि भारत की आज़ादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदे आज़म भगतसिंह का ये देश सदैव ऋणी रहेगा। आज उनके भांजे को अपने बीच पाकर हम गौरवान्वित हैं। भगतसिंह जी का बलिदान देश की एकता और भाईचारे के लिए अमर है। अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि शहीदे आज़म भगतसिंह देश हीरो हैं। उनकी क़ुर्बानी ने हिंदुस्तान की आज़ादी में जो किरदार अदा किया, उसकी कोई मिसाल नही है। जगमोहन जी को अपने बीच पाकर हम शहीदे आज़म का स्मरण कर रहे हैं। हमें गर्व और गौरव है कि हम उस देश के वासी हैं, जहां आज़ादी के लिए फांसी का फंदा चूम कर अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शूरवीर भगतसिंह सिंह पैदा हुए हैं। 

    इसके पूर्व अंजुमन कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी, काज़ी एहसान उल्ला, नायब काज़ी रेहमत उल्ला, कोषाध्यक्ष हाजी इब्राहिम पठान, मिर्ज़ा सलीम बेग, सदर सीरत कमेटी असलम अली शाह, जुनैद मंसूरी, एकता ग्रुप के अध्यक्ष वकार अली, शाकिर बुशरा, ठेकेदार हाजी ज़फर कुरैशी, मूसा आज़म खांन, राजेश पारछे, रईस पठान, डॉ. मौजूद मोहम्मद कुरैशी, सोहेल खांन, बोहरा समाज के सैफुद्दीन लॉज वाला, हातिम लोहा वाला, अली हुसैन भाई बड़ोदिया वाला, अब्बास भाई काकड़ी वाला, इरशाद बूटा कुरैशी, सदर हाजी सुल्तान पठान, हाजी इक़बाल पठान, हाजी आकिल पठान, पार्षद रईस पठान, हाजी जलील पटेल, शेरू खांन मनिहारवाड़ी, मुन्ना समीर, आलिम याक़ूब, मुफ़्ती फ़ारुक, हाफ़िज़ शोएब, हाफ़िज़ उमर, मौलाना अनवर, हाफ़िज़ अनस, हाफ़िज़ इमरान, शैख आमीन, अज़ीम पठान, सलमान पठान, साहिल मंसूरी, शादाब मंसूरी, शैख रईस आदि ने जगमोहन सिंह जी का अभिनंदन किया। वहीं जगमोहन जी के साथ पधारे लेखक सामाजिक कार्यकर्ता, राष्ट्रीय सचिव प्रगतिशील लेखक संघ विनीत तिवारी, सचिव इंदौर प्रगतिशील लेखक संघ हरनाम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता राज्य सचिव मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ सारिका श्रीवास्तव, नाट्यकर्मी विवेक इंजीनियर, इंजीनियर अंशुमान का भी कमेटी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026

    आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

    March 25, 2026

    माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ….

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.