Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के बयान पर सीएम भगवंत मान का पलटवार, “दिल्ली में पंजाबियों की गाड़ियों में गुंडे नहीं रहते”
    राज्य

    बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के बयान पर सीएम भगवंत मान का पलटवार, “दिल्ली में पंजाबियों की गाड़ियों में गुंडे नहीं रहते”

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा के बयान पर सीएम भगवंत मान का पलटवार, “दिल्ली में पंजाबियों की गाड़ियों में गुंडे नहीं रहते”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार 22 जनवरी को दिल्ली के नरेला, तिमारपुर और बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशियों के समर्थन में मेगा रोड शो किया. इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली की जनता एक बार फिर बिजली, पानी और शिक्षा की बात करने वाले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनेगी.

    दिल्ली में पंजाबियों की गाड़ियों में गुंडे नहीं रहते
    उन्होंने पंजाबियों और सिखों पर BJP नेता प्रवेश वर्मा के बयान को लेकर सीएम भगवंत मान ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, "दिल्ली देश की राजधानी है. यहां पंजाब, यूपी, हरियाणा और कर्नाटक समेत पूरे देश से लाखों गाड़ियां आती हैं. क्या पंजाब वालों की गाड़ियों में गुंडे रहते हैं? उनको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए?"

    अरविंद केजरीवाल बनेंगे चौथी बार सीएम 
    सीएम भगवंत मान ने कहा, "इस बार दिल्ली में चमत्कार होने वाला है. अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. आम आदमी पार्टी के वोट मार्जिन भी बढ़ेंगे. कहीं से कोई टक्कर में नहीं लग रहा है. BJP के पास कोई एजेंडा नहीं है और कांग्रेस लगातार दो बार से जीरो पर है." उन्होंने कहा, "BJP और कांग्रेस वालों से मिलने के बाद लोग अपनी उंगलियां देखते हैं कि कहीं वो गायब तो नहीं कर दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में चारों तरफ लोग कह रहे हैं कि 5 फरवरी को झाड़ू से सफाई करेंगे और फिर अरविंद केजरीवाल को लाएंगे." 

    भगवंत मान: BJP के पास कोई एजेंडा नहीं है
    उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी का किसी से मुकाबला नहीं है. BJP के पास कोई एजेंडा नहीं है. कांग्रेस लगातार दो बार से जीरो पर है." सीएम भगवंत मान ने आगे कहा कि मैं पंजाब में आपसे कहने आया हूं कि 5 फरवरी को आप झाड़ू के निशान पर बटन दबाइए और अपने अच्छे भविष्य के लिए एक बार फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाइए. जब आप झाड़ू का बटन दबा दोगे तो उसके बाद से आपकी जिम्मेदारी खत्म और हमारी जिम्मेदारी शुरू हो जाएगी. मैं दिल्ली में चारों ओर घूम रहा हूं, चारों तरफ लोग यही कह रहे हैं कि 5 फरवरी को झाड़ू के सफाई करेंगे और इस बार भी केजरीवाल को लाएंगे क्योंकि वो बंदा हमारा है और हमारे जैसा है.

    News Desk

    Related Posts

    जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..

    April 11, 2026

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….

    April 11, 2026

    कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन….

    April 11, 2026

    महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 11, 2026

    वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात: मंत्री लखनलाल देवांगन….

    April 11, 2026

    पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान…

    April 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..

    April 11, 2026

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….

    April 11, 2026

    कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन….

    April 11, 2026

    महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.