Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में निर्माणाधीन विधायक आवास का लिया जायजा, जल्द पूरा करने का दिया निर्देश
    राज्य

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में निर्माणाधीन विधायक आवास का लिया जायजा, जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में निर्माणाधीन विधायक आवास का लिया जायजा, जल्द पूरा करने का दिया निर्देश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रांची: रांची के जगन्नाथपुर में बन रहे विधायकों के आवास का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार 22 जनवरी को अचानक जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए. निर्माणाधीन विधायक आवास का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां बन रहे हेल्थ सेंटर, शॉपिंग कंपलेक्स, बिजली, पानी, सड़क, प्लेग्राउंड, पार्किंग, ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया. साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि विधायकों को आवास मुहैया कराया जा सके.

    कब तक पूरा होगा काम?
    इस दौरान निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सोरेन को आगामी जून महीने तक निर्माण कार्य पूरा होने का आश्वासन दिया. बता दें जगन्नाथपुर में बन रहा विधायक आवासीय परिसर अत्याधुनिक सुविधा से लैस होगा. निर्माणाधीन इस परिसर में 70 डुपलेक्स बन रहे हैं, जिसकी आधारशिला 20 नवंबर 2022 को रखी गई थी. 

    216 करोड़ की लागत से बन रहा परिसर
    43.5 एकड़ में 216 करोड़ की लागत से बन रहे इस परिसर में डुपलेक्स के अलावा ऑडिटोरियम, इनडोर स्टेडियम, चिल्ड्रेन पार्क आदि की सुविधा रहेगी. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर में वृक्षारोपण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि अभी विधायकों के लिए आवासीय व्यवस्था व्यवस्थित नहीं है. इस वजह से राजधानी के अलग-अलग जगह में ये रह रहे हैं. यहां एक साथ आवासीय सुविधा होने से काफी सहूलियत मिलेगी.  इस दौरान सीएम के साथ अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार और भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

    News Desk

    Related Posts

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए…..

    April 6, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…..

    April 6, 2026

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: मंत्री अरुण साव……

    April 6, 2026

    आर.टी.ई. के तहत प्रवेश न देने वाले निजी विद्यालयों की मान्यता होगी रद्द….

    April 6, 2026

    नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई, दंतेवाड़ा में लिख रही हैं बदलाव की इबारत….

    April 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी: महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए…..

    April 6, 2026

    ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा…..

    April 6, 2026

    स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनपुर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    April 6, 2026

    ट्रैफिक का दबाव कम करने और तेज यातायात के लिए बनाई जाएंगी 9 बायपास सड़कें: मंत्री अरुण साव……

    April 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.