Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जायेगा भोपाल का नव निर्मित फ्लाई-ओवर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मध्यप्रदेश

    डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जायेगा भोपाल का नव निर्मित फ्लाई-ओवर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जायेगा भोपाल का नव निर्मित फ्लाई-ओवर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज भोपाल को मिली 154 करोड़ रूपये की लागत के फ्लाई-ओवर की सौगात नगर के विकास को गति देगी। यह नव निर्मित फ्लाई-ओवर हमारे महान देशभक्त और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जायेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल, देश का दिल है। यह देश की सुंदरतम राजधानी है। वर्ष 1956 में जब मध्यप्रदेश का गठन हुआ था, उस समय भोपाल एक छोटा सा गांव था। लंबे समय तक इसका विकास रुका रहा। हमारी सरकारों ने इसका विकास किया। अब भोपाल का तेज गति से विकास किया जाएगा। तीन किलोमीटर लंबा नव निर्मित फ्लाई-ओवर गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर तक बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सुयोग है कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर इसका लोकार्पण हो रहा है। यह पुल एक और नेताजी सुभाष चंद्र सेतु और दूसरी ओर वीर सावरकर सेतु को मिलाएगा। बड़ी चुनौतियों के बीच इस ब्रिज का निर्माण हुआ है, इसके लिए लोक निर्माण मंत्री और उनका विभाग बधाई के पात्र है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बावड़िया-कलां क्षेत्र में आवागमन की सुविधा की दृष्टि से 180 करोड रुपए की लागत से फ्लाई-ओवर बनाए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बैरागढ़ ब्रिज का भी लोकार्पण किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को भोपाल में 3 किलोमीटर लंबे नव निर्मित फ्लाई-ओवर ब्रिज का लोकार्पण कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से ओबेदुल्लागंज, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और जबलपुर मार्ग पर यातायात सुगम होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज हमारे महान देशभक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है, उन्हें हम हृदय से नमन करते हैं। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने अंग्रेजों को चुनौती दी और स्वतंत्रता संग्राम को नई राह दिखाई। वर्ष 1923 में उन्होंने अंग्रेजों की आईसीएस परीक्षा प्रवीण्य सूची में उत्तीर्ण की, परंतु उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी करने के स्थान पर देशभक्ति का मार्ग चुना। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वाधिक मतों से जीता।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने समानता की लड़ाई लड़ी। संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, उन्होंने धारा 370 का विरोध किया था। हम उनकी स्मृति में पंच तीर्थ उनके जन्म स्थान, दीक्षा स्थल, कर्मभूमि, शिक्षा स्थल और जहां उन्होंने शरीर त्याग किया वहां तीर्थ स्थल विकसित कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देवी अहिल्याबाई, रानी दुर्गावती और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी महान वीरांगनाओं ने देश का गौरव बढ़ाया है। हमारी सरकार ने महिला सशक्तिकरण नीति बनाई है, जिसे शीघ्र लागू किया जायेगा। हमारी सरकार महिलाओं, युवा, किसान और गरीबों के कल्याण के लिए मिशन चला रही है। हम निरंतर बहनों की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार महिला, युवा, किसान और गरीबों के कल्याण के लिये मिशन चला रही है। इनकी बेहतरी के लिये योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेश के लिये चौतरफा प्रयास किये जा रहे हैं। हाल ही में पूणे में आयोजित निवेशकों के सम्मेलन में अनेक उद्योगपतियों ने प्रदेश में निवेश की सहमति दी है। पूणे के उद्योगपति भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न अंचलों की नैसर्गिक सुंदरता से भी काफी प्रभावित हैं।

    लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि यह फ्लाई-ओवर शहर के यातायात प्रबंधन में महती सुधार लाने के साथ यात्रियों को राहत प्रदान करेगा। मंत्री सिंह ने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर किसी भी राज्य की रीढ़ की हड्डी होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश इस दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमेशा विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। फ्लाई-ओवर के लोकार्पण की जब बात आई, तब उन्होंने इसे जनता के लिए तुरंत समर्पित करने पर जोर दिया। यह उनकी संवेदनशीलता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के महानगरों में लगभग 3000 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही 361 पुलों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। मध्यप्रदेश के सुदूर क्षेत्रों तक सड़कों का विस्तार हो रहा है। जहाँ टू-लेन सड़कें थीं, वहाँ फोर-लेन और जहाँ फोर-लेन थीं, वहाँ सिक्स-लेन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। मंत्री सिंह ने कहा कि हाल ही में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मैंने विभिन्न राज्यों में जाकर विकास कार्यों का अध्ययन किया गया और अब उन मॉडल्स को मध्यप्रदेश में लागू किया जायेगा।

    सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकसित मध्यप्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने की ओर ले जा रहे हैं। प्रदेश में विकास को गति देने के लिये प्रदेश की टीम पूरी दृढ़ता से कार्य कर रही है। फ्लाई-ओवर जैसे अधोसंरचनात्मक विकास से समाज को लाभ मिलता है और विकास को नई गति भी मिलती है।

    हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास के नये आयाम जुड़ रहे हैं। भोपाल नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में नव निर्मित फ्लाई-ओवर महती भूमिका अदा करेगा। इस फ्लाई-ओवर पर रात में भी दिन का एहसास होगा। भोपाल महापौर मालती राय ने सभी का आभार माना। इस अवसर पर विधायक भगवान दास सबनानी, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026

    आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

    March 25, 2026

    माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ….

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.