Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मप्र में पहली बार जागते हुए मरीज की ब्रेन ट्यूमर सर्जरी, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर से बात करता रहा मरीज
    मध्यप्रदेश

    मप्र में पहली बार जागते हुए मरीज की ब्रेन ट्यूमर सर्जरी, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर से बात करता रहा मरीज

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मप्र में पहली बार जागते हुए मरीज की ब्रेन ट्यूमर सर्जरी, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर से बात करता रहा मरीज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एमवाई हॉस्पिटल इंदौर: चिकित्सा क्षेत्र में एमवाई हॉस्पिटल को बड़ी सफलता मिली है। यहां पहली बार एक मरीज को पूरी तरह बेहोश किए बिना उसके ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया। इस तकनीक को अवेक क्रेनियोटॉमी के नाम से जाना जाता है, जिसमें ऑपरेशन के दौरान मरीज होश में रहता है और डॉक्टरों से बात कर सकता है। न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि 40 वर्षीय मरीज को सिरदर्द और मिर्गी के दौरे की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एमआरआई जांच में मरीज के मस्तिष्क के नाजुक हिस्से में ट्यूमर पाया गया। ऑपरेशन के दौरान मरीज पूरी तरह होश में रहते हुए डॉक्टरों से बात करता रहा और उसकी सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।

    क्या है 'अवेक क्रेनियोटॉमी तकनीक'

    अवेक क्रेनियोटॉमी एक खास तरह की सर्जरी तकनीक है, जिसमें ऑपरेशन के दौरान मरीज पूरी तरह होश में रहता है। इस विधि का इस्तेमाल आमतौर पर ब्रेन ट्यूमर, मिर्गी या अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है, जब सर्जन को मस्तिष्क के नाजुक हिस्सों के पास ऑपरेशन करना होता है।

    मरीज पूरी तरह होश में रहता है

    इस विधि में मरीज को सामान्य एनेस्थीसिया की जगह हल्का नारकोटिक दिया जाता है। इससे वह दर्द महसूस नहीं कर पाता लेकिन पूरी तरह होश में रहता है। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर मरीज से बात करता है और उसकी प्रतिक्रिया पर नजर रखता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मस्तिष्क के महत्वपूर्ण हिस्सों को नुकसान न पहुंचे।

    अवेक क्रेनियोटॉमी तकनीक के फायदे

    इस तकनीक के फायदे बताते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि इससे मस्तिष्क के नाजुक हिस्सों को नुकसान पहुंचने की संभावना कम हो जाती है। ऑपरेशन के तुरंत बाद मरीज पूरी तरह होश में आ जाता है और अपने परिजनों से बात करता है, इससे रिकवरी की प्रक्रिया तेज होती है और अस्पताल में भर्ती होने का समय भी कम होता है। इस मामले में भी मरीज को पांच दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    एनेस्थीसिया विभाग की बड़ी भागीदारी

    इस ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग का भी अहम योगदान रहा, जिसमें डॉ. मनीष बंजारे, डॉ. पारुल जैन और उनकी टीम ने बेहतरीन काम किया। न्यूरोसर्जरी टीम के डॉ. जफर शेख, डॉ. यश मदनानी और डॉ. प्रतीक ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि एमवाय अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभाग में अनुभवी सर्जनों द्वारा सभी प्रकार के जटिल ऑपरेशन कुशलतापूर्वक किए जाते हैं और मरीजों को ऑपरेशन के बाद बेहतरीन देखभाल मिलती है।

    News Desk

    Related Posts

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ: कैबिनेट मंत्री देवांगन…..

    March 24, 2026

    स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अपेक्स कमेटी की बैठक सम्पन्न: मुख्य सचिव विकासशील…..

    March 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.