Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»Breaking News»बेंगलुरु में बीच सड़क पर युवती से छेड़छाड़, कर्नाटक के गृहमंत्री बोले- बड़े शहरों में छोटी-मोटी छेड़छाड़ होते रहती है
    Breaking News

    बेंगलुरु में बीच सड़क पर युवती से छेड़छाड़, कर्नाटक के गृहमंत्री बोले- बड़े शहरों में छोटी-मोटी छेड़छाड़ होते रहती है

    News DeskBy News DeskApril 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बेंगलुरु में बीच सड़क पर युवती से छेड़छाड़, कर्नाटक के गृहमंत्री बोले- बड़े शहरों में छोटी-मोटी छेड़छाड़ होते रहती है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। बेंगलुरु में सड़क पर युवती से छेड़छाड़ का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि दो युवतियां सड़क पर जा रही हैं तभी एक युवक उनके पास आता है और उनमें से एक लड़की से छेड़छाड़ करते हुए उसे दीवार की तरफ धक्का देकर भाग जाता है।

    अब इस मामले पर कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने विवादित बयान दिया है। उनका कहा है कि बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। उधर, बीजेपी ने कर्नाटक के गृहमंत्री के बयान की निंदा की है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब पत्रकारों ने छेड़छाड़ की घटना को लेकर गृहमंत्री जी परमेश्वर से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं लेकिन बड़े शहरों में इस तहर की घटनाएं हो जाया करती हैं।

    बीजेपी प्रवक्ता प्रशांत जी ने कहा कि कर्नाटक के गृहमंत्री महिला के साथ हुए अपराध को सामान्य बता रहे हैं यह उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है।

    साउथ ईस्ट बेंगलुरु की डीसीपी सारा फातिमा के मुताबिक यह घटना 4 अप्रैल की है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 75, 78 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी की मदद से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    उधर, छेड़छाड़ की घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग इसको लेकर गुस्से में हैं और कर्नाटक सरकार तथा बेंगलुरु पुलिस से आरोपी को सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। कुछ लोग गृहमंत्री को भी निशाने पर ले रहे हैं।

    News Desk

    Related Posts

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025

    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.