Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कोयले से भरा ट्रेलर वाहन की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल, बाल-बाल बची पांच साल की बेटी
    छत्तीसगढ़

    कोयले से भरा ट्रेलर वाहन की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल, बाल-बाल बची पांच साल की बेटी

    News DeskBy News DeskMay 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोयले से भरा ट्रेलर वाहन की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल, बाल-बाल बची पांच साल की बेटी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     गौरेला पेंड्रा मरवाही

    पेंड्रा के दुर्गा चौक पर एक कोयले से भरा ट्रेलर वाहन की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उसकी पांच साल की बेटी इस घटना में बाल-बाल बच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। नाराज लोगों ने दुर्गा चौक में यातायात व्यवस्था को लेकर चक्काजाम कर दिया। हालांकि, पुलिस और प्रशासन के मौके पर पहुंचकर नो एंट्री के समय सीमा में बदलाव के आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त कर दिया गया है।

    पूरा मामला जीपीएम जिले के पेंड्रा के मुख्य चौक दुर्गा चौक का है। गुरुवार सुबह कोटमी में की ओर से गौरेला की ओर जा रहा कोयले से भरे ट्रेलर की चपेट में एक स्कूटी सवार सुषमा रजक निवासी तेंदुपारा पेंड्रा और उसकी पांच साल की बेटी आ गई। महिला इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई। महिला का पैर बुरी तरह से फैक्चर हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल ऑटो की मदद से महिला और उसके बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा और उसके बाद दुर्गा चौक बस स्टैंड में नाराज लोगों ने यातयात व्यवस्था को लेकर चौक पर जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन के साथ एसडीएम पेंड्रारोड़ ऋचा चन्द्राकर भी मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों से चर्चा के बाद शहर में भारी वाहनों के गुजरने और प्रस्तावित बाइपास सड़क को लेकर बातचीत की गई।

    एसडीएम ने तात्कालिक व्यवस्था के तहत शहर में नो एंट्री को लेकर समय सीमा पर बदलाव करने का आदेश दिया। जिसमे अब से सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहने का आदेश दिया गया है। एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा शांत हुआ और चक्का जाम समाप्त हुआ।

    News Desk

    Related Posts

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026

    ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा, दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल….

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सुविधा….

    April 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.