Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने ली समय सीमा की बैठक
    छत्तीसगढ़

    महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने ली समय सीमा की बैठक

    News DeskBy News DeskMay 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने ली समय सीमा की बैठक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महासमुंद

    कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज समय-सीमा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त लंबित आवेदनों के अतिशीघ्र निराकरण हेतु सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, अनुविभागीय अधिकारीगण एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। यह अभियान 5 जून से 30 सितंबर तक चलेगा, जिसके अंतर्गत स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, अमृत सरोवर, तालाबों एवं माइनिंग क्षेत्रों में फलदार पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग ने बताया कि इस वर्ष 10 लाख पौधे तैयार किए गए हैं, जिनमंा से 2 लाख पौधे नर्सरियों में उपलब्ध हैं। अभियान में अंतर्विभागीय समन्वय एवं नागरिक सहभागिता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। प्रधानमंत्री आवासों के आसपास भी पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही, पौधा वितरण के लिए टोलफ्री नंबर और केंद्रों की सूची जारी करने हेतु वन विभाग को निर्देशित किया गया।

    बैठक में “विकसित कृषि संकल्प यात्रा“ की तैयारी पर भी चर्चा हुई। यह यात्रा 29 मई से आरंभ होगी। कलेक्टर श्री लंगेह ने इसके प्रचार-प्रसार हेतु दृश्य एवं श्रव्य माध्यमों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। किसानों से प्राप्त सुझावों का संकलन किया जाएगा। विशेष रूप से मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने और धान की फसल के स्थान पर नकदी फसलों को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। सफल किसानों के अनुभवों को साझा करने की योजना भी बनाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के अंतर्गत सभी जनपदों को कम से कम 25 जल संरचनाओं के निर्माण का प्रस्ताव देने को कहा गया है। बसना और सरायपाली जनपदों को इससे अधिक प्रस्ताव देने की अनुमति दी गई है। खुले बोरवेल को तत्काल बंद करने के लिए पीएचई विभाग को निर्देश दिए गए हैं, विशेषकर स्कूलों, आंगनबाड़ी और खेतों के समीप के बोरवेलों को प्राथमिकता दी जाए।

    कलेक्टर ने आगामी बरसात को ध्यान में रखते हुए आकाशीय बिजली से सतर्क रहने हेतु ’दामिनी ऐप’ के उपयोग की सलाह दी गई। पीएचई विभाग को पेयजल टंकियों में क्लोरिनेशन और स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा पाइप लाइन में किसी भी प्रकार की लीकेज न हो, इसका प्रमाण पत्र जमा करने को कहा गया। साथ ही कलेक्टर ने राजस्व विभाग, स्वामित्व योजना, लोक सेवा गारंटी अधिनियम की समीक्षा की गई। साथ ही आवारा पशुओं को मुख्य मार्ग से हटाने के निर्देश दिए गए। आबकारी और पुलिस विभाग को अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने लगातार कार्रवाई के निर्देश दिया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों से सतर्क रहने हेतु अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए। सभी सीएमओ को नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और साफ-सफाई का कार्य तेज़ करने को कहा गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के अंतर्गत अतिशेष शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गई है और शीघ्र ही काउंसलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। पीएम जनमन योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 124 व्यक्तियों के आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, जिन्हें जल्द से जल्द बनवाया जाएगा।

    News Desk

    Related Posts

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026

    ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा, दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल….

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सुविधा….

    April 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.