Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»श्यामा प्रसाद ताप विद्युत संयंत्र में गुड़ घोटाला, 160 कर्मचारियों के साथ-साथ 240 अन्य अपात्र भी ले रहे लाभ
    छत्तीसगढ़

    श्यामा प्रसाद ताप विद्युत संयंत्र में गुड़ घोटाला, 160 कर्मचारियों के साथ-साथ 240 अन्य अपात्र भी ले रहे लाभ

    News DeskBy News DeskMay 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्यामा प्रसाद ताप विद्युत संयंत्र में गुड़ घोटाला, 160 कर्मचारियों के साथ-साथ 240 अन्य अपात्र भी ले रहे लाभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा
    प्रदेश के कोरबा से घोटाले का एक अजीब सा मामला सामने आया है, जहां प्रथम श्रेणी के अधिकारी, कर्मचारियों को मिलने वाला गुड़ खा रहे हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के सयंत्र में पदस्थ तकनीकी कर्मचारियों पर कोयला-राखड़ के प्रदूषण से स्वास्थ्य प्रभावित नहीं हो, इस उद्देश्य से कर्मचारियों को प्रतिदिन 100 ग्राम गुड़ देने का आदेश जारी किया गया है।

    आश्चर्य की बात यह है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व (डीएसपीएम) में 160 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, पर गुड़ का वितरण दस्तावेज में 400 कर्मियों को किया जाना दर्शाया जा रहा है। अब 240 कर्मी कहां से आकर गु़ड़ ले रहे हैं। यह तो संयंत्र के अधिकारी ही बता सकते हैं।

    अधिकारी बगैर आदेश गुड़ प्राप्त कर रहे

    बता दें कि 14 मई 2003 में जारी आदेश विद्युत कंपनी के तीनों संयंत्र में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी तकनीकी कर्मचारियों को प्रतिदिन कार्य पर उपस्थिति के दौरान अनिवार्य रुप से गुड़ वितरित करने कहा गया था। राज्य विद्युत मंडल से विद्युत कंपनी बनते ही गुड़ से परहेज रखने वाले सभी अधिकारी बगैर आदेश गुड़ प्राप्त कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें गुड़ से परहेज है, लेकिन गुलगुला पसंद है।

    छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन-एक के महासचिव आरसी चेट्टी ने सूचना का अधिकार अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत कर डीएसपीएम संयंत्र में कर्मचारियों को किए जा रहे गुड़ वितरण का व्यय, मात्रा एवं गुड़ प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के नाम, पद, विभाग की जानकारी मांगी, तो गुड़ की मिठास स्पष्ट हुई।

    ये अधिकारी खा रहें गुड़

    जानकारी के अनुसार, इस संयंत्र में 400 लोगों को गुड़ वितरण करना दर्शाया गया है जबकि संयंत्र में 160 तकनीकी कर्मचारी कार्यरत हैं। शेष अपात्र लोगों को गुड़ का वितरण किया जा रहा है। आश्चर्य हुआ कि कर्मचारियों को दिया जाने वाला गुड़ को अपात्र अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता समेत सहायक अभियंता वर्षों से ले रहे हैं।

    हर साल लाखों का घोटाला

    सूचना का अधिकार के तहत प्रदत्त जानकारी के अनुसार संयंत्र द्वारा क्रय आदेश के तहत 400 की संख्या आधार पर 12000 किलो गुड़ प्रति वर्ष रुपये 5,95,920 में क्रय कर आपूर्तिकर्ता के माध्यम से प्रतिदिन किया जाना है। इसे प्रतिदिन वितरित नहीं किया जाता, बल्कि एक- दो माह में पांच किलो इकट्ठा दिया जा रहा है। वहीं अपात्र लोगों को गुड़ वितरित कर कंपनी को लाखो का चूना लगाया जा रहा है। इस संबंध में चेयरमेन को पत्र लिख कर महासचिव चेट्टी ने एचटीपीपी कोरबा-पश्चिम और मड़वा में भी इस तरह की गड़बड़ी होने की आशंका व्यक्त की है।

    News Desk

    Related Posts

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026

    ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा, दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल….

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सुविधा….

    April 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.