Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG News: प्रेम प्रसंग में विवाद बना मौत की वजह, डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या, आरोपी पड़ोसी से चल रहा था अवैध संबंध….
    छत्तीसगढ़

    CG News: प्रेम प्रसंग में विवाद बना मौत की वजह, डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या, आरोपी पड़ोसी से चल रहा था अवैध संबंध….

    News DeskBy News DeskJune 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG News: प्रेम प्रसंग में विवाद बना मौत की वजह, डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या, आरोपी पड़ोसी से चल रहा था अवैध संबंध….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सक्ती। प्रेम प्रसंग में पांच हजार रुपये को लेकर हुए विवाद में प्रेमी ने अपनी प्रमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला द्वारा थप्पड़ मारने से नाराज आरोपी ने लकड़ी के गुटके से वार कर उसकी जान ले ली। घटना के आठ घंटे के भीतर बाराद्वार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।

    बाराद्वार अंतर्गत ग्राम डुमरपारा में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एक महिला का शव खंडहरनुमा मकान में मिला। इसकी सूचना पर थाना प्रभारी लखनलाल पटेल मौके पर पहुंचे। मृतका की पहचान गांव में ही रहने वाली दुवासबाई केंवट के रूप में हुई। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। पति रामकुमार ने बताया कि वह सुबह लुना से आश्रम गया था, शाम को लौटा तो पत्नी घर पर नहीं मिली। खोजबीन में वह अपने बेटे तनवीर के साथ पास के खंडहरनुमा मकान में पहुंचा, जहां उसकी पत्नी मृत मिली।

    प्राथमिक पूछताछ के बाद डॉग स्क्वॉड, एफएसएल और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच के दौरान पता चला कि मृतका का पति जब लद्दाख कमाने गया था तो पड़ोसी रामुकमार केंवट उर्फ कर्रीहा (48) से उसका प्रेम संबंध हो गया था। पिछले 10 वर्षों से प्रेम संबंध था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने हत्या स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर करीब तीन बजे दुवासबाई उसके घर आई। उसने रामकुमार को ईशारे पास के खंडहरनुमा मकान में बुलाया।

    वहां जाने पर दुवासा ने उससे पांच हजार रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर महिला ने थप्पड़ मार दिया, जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने पास पड़ी मोटी लकड़ी से उसके सिर पर तीन वार कर हत्या कर दी और शव पर कंबल डालकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के घर से खून से सने कपड़े, वारदात में प्रयुक्त लकड़ी बरामद की है। एफएसएल जांच में खून के धब्बों की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    टीम में ये रहे शामिल

    कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनलाल पटेल के साथ एएसआई यशवंत राठौर, नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक राजेश पैकरा, अरुण कौशिक, योगेश राठौर, अजय बंजारे, किशोर सिदार, रामनिवास उरांव सहित अन्य पुलिसकर्मियों का योगदान रहा।

    News Desk

    Related Posts

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026

    विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ: कैबिनेट मंत्री देवांगन…..

    March 24, 2026

    स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अपेक्स कमेटी की बैठक सम्पन्न: मुख्य सचिव विकासशील…..

    March 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….

    March 24, 2026

    केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..

    March 24, 2026

    खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….

    March 24, 2026

    बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..

    March 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.