Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»Breaking News»राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के पिता बोले- मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती, पुलिस फंसा रही
    Breaking News

    राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के पिता बोले- मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती, पुलिस फंसा रही

    News DeskBy News DeskJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम के पिता बोले- मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती, पुलिस फंसा रही
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर। मेघालय पुलिस ने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में सात दिन के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए राजा की पत्नी सोनम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज मामले में आरोप है कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को बुलाया था। हत्या की यह वारदात मेघालय में हनीमून के दौरान अंजाम दी गई थी।

    मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
    वहीं, अब इस केस में सोनम के पिता देवी सिंह का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बेटी को निर्दोष बताते हुए शिलांग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा, शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। मेघालय की सरकार शुरू से ही झूठ बोल रही है। मेरी बेटी कल रात गाजीपुर के एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया था। तभी पुलिस वहां पहुंच गई और उसे ढाबे से ले गई। मैं अब तक अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं।

    पिता देवी सिंह ने कहा, मेरी बेटी अपने पति को क्यों मारेगी? मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है। मैं गृह मंत्री अमित शाह से अपील करता हूं कि इस मामले की CBI जांच कराई जाए। मेरी बेटी पूरी तरह बेगुनाह है।

    सोनम के पिता ने शिलांग पुलिस पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए कहा, हमने इस मामले को मीडिया में काफी उठाया है, इसलिए अब पुलिस हमारी बेटी को फंसाना चाहती है। वे झूठ बोल रहे हैं।

    उन्होंने अपनी बेटी के ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा, हमारे बच्चों की परवरिश ऐसी नहीं है कि वे किसी की हत्या करवाएं। मेरी बेटी 25 साल की है, वो कोई 2 या 10 साल की नहीं है।

    फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड के पीछे की असली वजह और साजिश का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

     

     

    News Desk

    Related Posts

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025

    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……

    March 20, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले….

    March 20, 2026

    21 मार्च को माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन…..

    March 20, 2026

    तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….

    March 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.