Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कोरिया : डोर टू डोर सर्वे करते हुए वंचित वर्ग का चिन्हांकन कर योजनाओं से लाभ प्रदान करें – श्रीमती चंदन
    छत्तीसगढ़

    कोरिया : डोर टू डोर सर्वे करते हुए वंचित वर्ग का चिन्हांकन कर योजनाओं से लाभ प्रदान करें – श्रीमती चंदन

    News DeskBy News DeskJune 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोरिया : डोर टू डोर सर्वे करते हुए वंचित वर्ग का चिन्हांकन कर योजनाओं से लाभ प्रदान करें – श्रीमती चंदन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरिया : डोर टू डोर सर्वे करते हुए वंचित वर्ग का चिन्हांकन कर योजनाओं से लाभ प्रदान करें – श्रीमती चंदन

    कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर कलेक्टर कोरिया ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    धरती आबा अभियान की समय सीमा मे बढ़ोत्तरी, अब 15 जुलाई तक चलेगा अभियान

    कोरिया
    कोरिया जिले के संयुक्त सभागार में आज समय सीमा की साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने इस बैठक में सभी विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। बैठक में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान की प्रगति , किसानों के लिए खाद बीज की उपलब्धता, खाद्यान्न वितरण, किसानों के पंजीयन सहित अन्य विषयों पर अद्यतन जानकारी प्राप्त करते हुए उन्होने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कोरिया चंद्रशेखर परदेशी, जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी और अपर कलेक्टर डीडी मण्डावी सहित अन्य जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

    समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए धरती आबा अभियान की समय-सीमा को 30 जून से बढ़ाकर आगामी 15 जुलाई तक किया गया है। इससे दूरदराज में रहने वाले आदिवासी समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ ले जाने मे और सहूलियत होगी। विभागीय अधिकारी अपने योजनाओं के लाभ से वंचित वर्ग को जोड़ने के लिए डोर टू डोर सर्वे अभियान आरंभ करें और जिन ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित हो रहे हैं वहां अपने मैदानी अमले को प्रत्येक परिवार तक पहुंचने के लिए निर्देशित करें। इससे हमें प्रत्येक योजना अंतर्गत हितग्राहियों के सेचुरेशन मोड तक आने में आसानी होगी। आनलाइन इंट्री कार्य को बेहद सावधानी पूर्वक पूर्ण कराए जाने के निर्देश देते हुए श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक किसान का एग्रीस्टेक में पंजीयन कराएं, खाद और बीज की उपलब्धता पर निरंतर निगरानी करने के निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि परंपरागत धान की फसलों के अलावा दलहन और तिलहन की फसलों को प्रोत्साहित कर किसानों को इसके लिए तैयार करें।

    जल संरक्षण अभियान में निरंतर संरचनाएं बनाने के निर्देश देते हुए श्रीमती चंदन ने कहा कि ग्राम पंचायतों में प्लांटेशन के साथ ही सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। आवारा पशुओं के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश देते हुए उन्होने कहा कि खेती का समय आ रहा है ऐसे में आवारा पशुओं की सही व्यवस्था कर उन्हे सड़कों पर आने से भी रोकना होगा। समय सीमा की बैठक में अन्य विभागीय आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी लेते हुए जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने सभी को जल्द निराकरण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस बैठक में एसडीएम श्रीमती दीपिका नेताम, राकेश साहू सहित सभी विभागीय प्रमुख उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्दी पहलवान…..

    April 4, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ…..

    April 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    April 5, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका…..

    April 5, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया शोक…..

    April 5, 2026

    100 दिवसीय टी बी मुक्त भारत अभियान  शहरी क्षेत्र में टी बी उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शहरी क्षेत्र में शिविर का हुआ सफल आयोजन

    April 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.