Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री जनमन योजना से संवर रहा है, पहाड़ी कोरवा जनजातियों का भविष्य
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से संवर रहा है, पहाड़ी कोरवा जनजातियों का भविष्य

    News DeskBy News DeskJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री जनमन योजना से संवर रहा है, पहाड़ी कोरवा जनजातियों का भविष्य
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भेलवाडाड़ में पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला पक्का मकान, जीवन में आई स्थिरता और सुरक्षा
    आजीविका के नए साधन से होगी आर्थिक उन्नति

    रायपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के दूरस्थ वन क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत बकोई के आश्रित ग्राम भेलवाडांड में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के 16 पहाड़ी कोरवा परिवारों का पक्का मकान बनकर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत इन सभी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ मिला है, जिससे उनका जीवन अब अधिक सुरक्षित और स्थिर हुआ है।

    पहले ये सभी परिवार जंगलों से लकड़ी, पत्तों और घास के सहारे झोपड़ीनुमा घरों में गुजर-बसर कर रहे थे। बरसात के मौसम में सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का भय बना रहता था। लेकिन अब पक्के मकान में रहने से उन्हें न सिर्फ मौसम की मार से राहत मिली है, बल्कि सुरक्षा और सम्मान का भी अनुभव हो रहा है।

    भेलवाडांड ग्राम, उदयपुर जनपद मुख्यालय से 40 किमी और जिला मुख्यालय अंबिकापुर से 80 किमी की दूरी पर स्थित है, वहां इन परिवारों को एक साथ कालोनी रूप में बसाया गया है। स्थानीय परिवेश और संस्कृति के अनुरूप विशेष डिज़ाइन और लेआउट तैयार कर यह कालोनी बनाई गई है, ताकि परिवार अपने समुदाय के बीच सहज महसूस कर सकें।

    प्रत्येक आवास में शौचालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। भेलवाड़ाड़ के पहाड़ी कोरवा परिवारों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता, महतारी वंदन योजना, नरेगा जॉब कार्ड, आदि योजनाओं से जोड़ा गया है। इसके अलावा, तीन हितग्राहियों को तीन एकड़ में पॉम ऑयल पौधारोपण एवं एक हितग्राही को एक एकड़ में फलदार पौधारोपण हेतु चयनित किया गया है, जिससे उन्हें आजीविका के साधन भी प्राप्त होंगे।

    भेलवाड़ाड़ की पंच पहाड़ी कोरवा श्रीमती सुखनी ने बताया कि पहले हमारा ग्राम शासन की योजनाओं से वंचित था, लेकिन आज प्रधानमंत्री जनमन योजना से बिजली, पानी, सड़क और पक्का मकान मिला है। शासन की इस योजना से हमारा गांव विकास की मुख्य धारा से जुड़ पाया है। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी योजना “प्रधानमंत्री जनमन” के माध्यम से पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्र के वंचित समुदायों की जिंदगी में नया उजाला आया है। आवास सहायता की राशि प्राप्त होने पर लाभार्थी परिवारों में हर्ष और उल्लास का वातावरण देखा गया। अब ये परिवार न सिर्फ सुरक्षित हैं, बल्कि सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।

    News Desk

    Related Posts

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026

    ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा, दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल….

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सुविधा….

    April 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.