Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : कलेक्टर की अध्यक्षता में कौशल विकास प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित
    छत्तीसगढ़

    गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : कलेक्टर की अध्यक्षता में कौशल विकास प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : कलेक्टर की अध्यक्षता में कौशल विकास प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
    कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय कौशल विकास प्राधिकरण समिति की बैठक में जिले को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करने और उनका प्लेसमेंट करने पर जोर दिया। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने कौशल प्रशिक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। सदस्यों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में बड़ी संख्या में आवास निर्माण को ध्यान में रखते हुए राजमिस्त्री का प्रशिक्षण देने सुझाव दिया। उन्होंने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण के बाद हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु शासकीय योजनाओं से जोडते हुए उन्हें प्राथमिकता से लोन स्वीकृत कराने, स्थानीय स्तर पर विभिन्न प्रतिष्ठानों में रोजगार दिलाने, बैठक की सूचना के साथ बैठक की एजेंडा उपलब्ध कराने, समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित कर बैठक में लिए गए निर्णय एवं सुझावों के पालन प्रतिवेदन से अवगत कराने सहित कई सुझाव दिए।

              बैठक में सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि जिले में 8 व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (वीटीपी) संचालित है। इनमें अंत्यावसायी व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र पेण्ड्रारोड, शासकीय आईटीआई गौरेला, शासकीय आईटीआई पेण्ड्रा, रक्षित आरक्षी पेण्ड्रा, शासकीय आईटीआई मरवाही, डीएम स्कील एजुकेशन धनपुर मरवाही, कैरियर जोन एजुकेशनल सोसायटी मरवाही एवं लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी गौरेला शामिल है। वर्ष 2025-26 के लिए कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्लंबर जनरल के लिए 90, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन एवं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के लिए 60-60, सेल्फ एम्प्लाएड टेलर, योगा इंस्ट्रक्टर के लिए, इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक साल्यूशन, रूम अटेंडेंट, फील्ड टेक्नीशियन एसी, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, डेस्कटॉप पब्लिशिंग एवं मेसन जनरल के लिए 30-30 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेंद्र प्रसाद वैद्य, समिति के सदस्य गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सैयद इमरान सिद्दकी, संजय गुप्ता, नारायण प्रसाद साहू, डी एस आर्मो, सुखविंदर सिंह पावला, संदीप विश्वास, विभा नहरेल, अजीत उपेन्द्र बहादुर सिंह, पवन सिंह पैकरा, राधा रैदास, मनोज विश्वकर्मा, अंकुर विश्वकर्मा, अविनाश टुडु, विक्रांत कुमार रोहणी एवं लीड बैंक मैनेजर राघवेन्द्र बघेल उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026

    ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा, दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल….

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना: ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों को मिली सुगम आवागमन की सुविधा….

    April 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    क्षय रोग (टी बी) उन्मूलन हेतु निक्षय निरामय फेस 0.2 अंतर्गत शिविर आयोजित

    April 4, 2026

    जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय बेमेतरा जिला वासियों के लिए साबित हो रहा वरदान

    April 3, 2026

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..

    April 3, 2026

    लैलूंगा की पहचान बना ‘केलो’ जैविक जंवाफूल चावल, देशभर में बढ़ रही मांग, बेंगलुरु से कारगिल तक पहुंच रहा सुगंधित चावल….

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.