Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»डिजिटल व्यवस्था से बदली किस्मत, किसान धनेश्वर ने बेचा 150 क्विंटल धान : पारदर्शी धान खरीदी से बढ़ा आत्मविश्वास, किसान धनेश्वर हुए लाभान्वित….
    छत्तीसगढ़

    डिजिटल व्यवस्था से बदली किस्मत, किसान धनेश्वर ने बेचा 150 क्विंटल धान : पारदर्शी धान खरीदी से बढ़ा आत्मविश्वास, किसान धनेश्वर हुए लाभान्वित….

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डिजिटल व्यवस्था से बदली किस्मत, किसान धनेश्वर ने बेचा 150 क्विंटल धान : पारदर्शी धान खरीदी से बढ़ा आत्मविश्वास, किसान धनेश्वर हुए लाभान्वित….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में लागू की गई पारदर्शी और डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों के जीवन में भरोसे का नया अध्याय जोड़ दिया है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम कोटेया के किसान धनेश्वर की सफलता इस बदली हुई व्यवस्था की सशक्त मिसाल बनकर सामने आई है। धनेश्वर ने रतनपुर उपार्जन केंद्र में अपनी मेहनत की फसल के कुल 150 क्विंटल धान की सफल बिक्री की।

    शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी की नीति के अंतर्गत उन्हें उनकी पूरी उपज का वाजिब और लाभकारी मूल्य प्राप्त हुआ, जिससे उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ गया। धनेश्वर का टोकन ऑफलाइन जारी हुआ था, फिर भी वे निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचे और बिना किसी बाधा के धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया पूर्ण हो गई। उपार्जन केंद्र में बैठने की व्यवस्था, पेयजल, छाया एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध थीं। डिजिटल तौल काटा उनकी उपज की सटीक तौल का आधार बना, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास कायम रहा।

    किसान धनेश्वर बताते हैं कि पहले धान बेचने में लंबी प्रतीक्षा और अनिश्चितता बनी रहती थी, लेकिन इस वर्ष डिजिटल और सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण न तो देरी हुई और न ही किसी प्रकार की परेशानी। समर्थन मूल्य की राशि मिलने के बाद अब वे निश्चित होकर रबी फसल की तैयारी, बच्चों की शिक्षा तथा घर की अन्य आवश्यकताओं के लिए योजनाएं बना पा रहे हैं। ग्राम कोटेया के किसान धनेश्वर की यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था न केवल धान खरीदी को आसान बना रही है, बल्कि किसानों के आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही है और उनके जीवन में स्थिरता तथा समृद्धि के नए अवसर खोल रही है।

    News Desk

    Related Posts

    भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह…..

    February 9, 2026

    किसान सुरेश नाग को मिला ‘भुइयां के भगवान’ सम्मान — उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित…..

    February 9, 2026

    बस्तर पंडुम 2026 : माँ दंतेश्वरी की धरती पर संस्कृति का उत्सव: बस्तर पंडुम 2026 ने जीता दिल, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित….

    February 9, 2026

    स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह…’ऐसा जादू है मेरे बस्तर में’ गीत पर बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समा…

    February 9, 2026

    संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन: गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित….

    February 9, 2026

    दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण: ‘साहित्य पर्व’ नाम से 6 दिन दिखेगा तीन दिवसीय कार्यक्रम….

    February 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह…..

    February 9, 2026

    किसान सुरेश नाग को मिला ‘भुइयां के भगवान’ सम्मान — उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित…..

    February 9, 2026

    बस्तर पंडुम 2026 : माँ दंतेश्वरी की धरती पर संस्कृति का उत्सव: बस्तर पंडुम 2026 ने जीता दिल, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित….

    February 9, 2026

    स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह…’ऐसा जादू है मेरे बस्तर में’ गीत पर बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समा…

    February 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.