Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»ज्यादा गरमी ले सकती है जान! डॉक्टरों ने बताया ब्रेन स्ट्रोक का खतरा; जान लीजिए लक्षण…
    देश

    ज्यादा गरमी ले सकती है जान! डॉक्टरों ने बताया ब्रेन स्ट्रोक का खतरा; जान लीजिए लक्षण…

    By May 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ज्यादा गरमी ले सकती है जान! डॉक्टरों ने बताया ब्रेन स्ट्रोक का खतरा; जान लीजिए लक्षण…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीते कई दिनों से अधिकांश भारत भीषण गरमी और लू की चपेट में हैं।

    राजस्थान में कई जगहों पर पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं राजधानी दिल्ली समेत यूपी-बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री को पार कर गया है।

    ऐसे में डॉक्टरों का भी कहना है कि लू लगने से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। ऐसे में धूप और गरमी में बाहर जाने से बचना चाहिए और पानी पीते रहना जरूरी है। 

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में एक्सपर्ट के हवाले से बताया गया कि ज्यादा गरमी और पानी की कमी होने से खून गाढ़ा हो जाता है।

    इसकी वजह से रक्त का संचार ठीक से नहीं हो पाता और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि राजधानी दिल्ली के पीएसआरआई अस्पताल में बीते सप्ताह इस तरह के तीन मामले आए थे। उन्होंने कहा कि ज्यादा गरमी की वजह से जान जाने का भी खतरा है। 

    क्या हैं हीट स्ट्रोक के लक्षण
    एक्सपर्ट ने बताया कि हीट स्ट्रोक में हाथ ढीले हो जाता हैं। जबान लड़खड़ाने लगती है। इसके अलावा पानी की कमी होने की वजह से मुंह सूखने लगता है। मरीज को पेशाब कम या फिर नहीं होती है।

    डॉक्टर ने बताया कि तीन में से दो मरीजों को डिसचार्ज कर दिया गया है वहीं एक अभी ऐडमिट है। डॉक्टर ने बताया कि शरीर का तापमान जब 104 डिग्री फॉरेनहाइट से ज्यादा हो जाता है तब हीटस्ट्रोक का खतरा रहता है। ऐसे में नर्वस सिस्टम भी शिथिल हो जाता है। 

    डॉक्टर ने बताया कि हीटस्ट्रोक के बाद मरीज खाने पीने में असमर्थ हो जाता है। इस वजह से डिहाइड्रेशन बढ़ने से उसकी जान भी जा सकती है।

    इस परिस्थिति में तत्काल अस्पताल में भर्ती कराना चाहिए। अगर मरीज कुछ निगलने में असमर्थ भी होता है तब भी अस्पताल में उसे पानी दे दिया जाता है। इससे स्थिति सुधरने में आसानी होती है। 

    एम्स दिल्ली में न्यूरॉलजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ. मंजरी त्रिपाठी ने कहा कि हीट स्ट्रोक की वजह से ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा बना रहता है।

    पानी की कमी होने की वजह से खून दिमाग तक नहीं पहुंच पाता है। खून थक्का बनकर नसों में ही जम जाता है। ऐसे में रक्त का संचार बाधित होता है और हैमरेज भी हो सकता है।

    उन्होंने कहा कि उन लोगों को खतरा ज्यादा होता है जो पहले से ही हाइपरटेंशन, डायबिटीज से ग्रसित होते हैं। इसके अलावा स्मोकिंग करने वालों, या शराब पीने वालों को भी खतरा ज्यादा होता है। 
     

    The post ज्यादा गरमी ले सकती है जान! डॉक्टरों ने बताया ब्रेन स्ट्रोक का खतरा; जान लीजिए लक्षण… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी…

    March 29, 2026

    खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ….

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह….

    March 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.