Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»देश»कनाडा में इंदिरा की हत्या का चित्रण, भारतीय कौंसुलेट के बाहर खालिस्तानियों का प्रदर्शन…
    देश

    कनाडा में इंदिरा की हत्या का चित्रण, भारतीय कौंसुलेट के बाहर खालिस्तानियों का प्रदर्शन…

    By June 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कनाडा में इंदिरा की हत्या का चित्रण, भारतीय कौंसुलेट के बाहर खालिस्तानियों का प्रदर्शन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कनाडा में खालिस्तानियों की हरकत लगातार भारत की चिंताएं बढ़ा रही है।

    ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी पर गुरुवार को खालिस्तानी तत्वों ने वैंकुवर में स्थित भारतीय कौंसुलेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान इन अलगाववादी तत्वों ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या को दिखाने वाली तस्वीरें प्रदर्शित कीं।

    अब भारत सरकार ने इस मामले को औपचारिक तौर पर कनाडा से उठाने का फैसला लिया है। इस प्रदर्शन के दौरान इंदिरा गांधी को गोलियों से छलनी करने का चित्रण किया गया।

    इंदिरा गांधी की उनके ही दो सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इन हत्यारों में से एक बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह खालसा को पंजाब की लोकसभा सीट से जीत मिल गई है।

    अलगाववादियों की हिम्मत और कनाडा में उन्हें मिल रहे बढ़ावे का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वे भारतीय कौंसुलेट के बाहर जमा हुए।

    भारत विरोधी नारे लगाए। वैंकुवर के अलावा टोरंटो में भी ऐसा ही प्रदर्शन हुआ। इसमें इंदिरा गांधी की हत्या के चित्रण वाली तस्वीरें तो नहीं दिखाई गईं, लेकिन वहां जुटे लोगों के हाथों में खालिस्तानी झंडे थे और नारेबाजी कर रहे थे।

    भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा कि हम इस मामले में शिकायत करेंगे। बता दें कि 40 साल पहले भारतीय सेना ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में छिपे खालिस्तानियों के खिलाफ ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था। स्वर्ण मंदिर में छिपे आतंकियों में जरनैल सिंह भिंडरावाले भी था। 

    निज्जर की हत्या के बाद से कनाडा और भारत के रिश्ते भी बिगड़े

    खालिस्तानी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस के आह्वान पर ये प्रदर्शन हुए। इसका मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमले की धमकी दे चुका है। 

    बीते साल खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या हो गई थी। इसके बाद से कनाडा और भारत के रिश्ते बिगड़े हुए हैं।

    इस हत्या में कनाडा ने भारतीय एजेंट्स का हाथ बताया था। इस पर भारत ने ऐतराज जताया था और कहा था कि यदि आपके पास सबूत हैं तो दें। अब तक कनाडा इस मामले में कोई सबूत नहीं पेश कर सका है, लेकिन उसने 4 लोगों को गिरफ्तार जरूर किया है।

    इंदिरा गांधी पर गोलियां बरसाते दिखाया गया

    भारतीय कौंसुलेट के बाहर जिस तरह से इंदिरा गांधी की हत्या का चित्रण किया गया, वह बेहद आपत्तिजनक है। इस चित्रण में दिखाया गया है कि कैसे इंदिरा गांधी के ही सुरक्षाकर्मी बेअंत सिंह और सतवंत सिंह गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर देते हैं।

    इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सतवंत सिंह को सुरक्षाकर्मियों ने वहीं मार गिराया था। इसके अलावा बेअंत सिंह को अरेस्ट कर लिया गया था, जिसे बाद में फांसी दी गई थी।

    The post कनाडा में इंदिरा की हत्या का चित्रण, भारतीय कौंसुलेट के बाहर खालिस्तानियों का प्रदर्शन… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास…..

    March 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ….

    March 29, 2026

    माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 29, 2026

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.