Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Narad Samvad
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Narad Samvad
    Home»राज्य»दिल्ली के इतने विधानसभा क्षेत्रों में आगे थे कन्हैया कुमार फिर कहां भारी पड़ गए मनोज तिवारी
    राज्य

    दिल्ली के इतने विधानसभा क्षेत्रों में आगे थे कन्हैया कुमार फिर कहां भारी पड़ गए मनोज तिवारी

    By June 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली के इतने विधानसभा क्षेत्रों में आगे थे कन्हैया कुमार फिर कहां भारी पड़ गए मनोज तिवारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशियों ने भारी मतों से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को मात देकर तीसरी बार पार्टी के वर्चस्व को कायम रखने में सफलता हासिल की। इन सात में से उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी एकमात्र ऐसे प्रत्याशी थे, जिन्हें बीजेपी ने लगातार तीसरी मौका दिया था और वे भी पार्टी के भरोसे पर सौ फीसदी खरा उतरने में कामयाब रहे। वहीं इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर बीजेपी के किले में सेंध मारी की पुरजोर कोशिश की थी। यही वजह है कि कांग्रेस ने उत्तरी-पूर्वी सीट से कन्हैया कुमार को उतारकर पूर्वांचली समेत युवाओं के वोट को साध मनोज तिवारी को मात देने की तैयारी की थी। लेकिन, कन्हैया और कांग्रेस दोनों ही इसमें विफल रहे। हालांकि, चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार की रैलियों और जनसभाओं में उमड़ी भारी भीड़ से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को जीत की उम्मीद भी बंधी थी। लेकिन, वे उस भीड़ को वोट में तब्दील नहीं कर पाए। उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के अंदर आने वाले 10 विधानसभा क्षेत्रों में से चार में कन्हैया कुमार का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और यहां पर बढ़त बना कर वे मनोज तिवारी पर भारी भी पड़ते नजर आए, लेकिन यह बढ़त उतनी बड़ी नहीं थी जो मनोज तिवारी को मात देने में कारगर हो पाती। क्योंकि, उन चार विधानसभा सीमापुरी, सीलमपुर, बाबरपुर और मुस्तफाबाद में कन्हैया कुमार से पिछड़ने के बावजूद मनोज तिवारी बाकी छह विधानसभा क्षेत्रों में भारी मत प्राप्त करने में रहे। इनमें चार विधानसभा क्षेत्रों में मनोज तिवारी ने इतनी बढ़त हासिल कर ली, जो कन्हैया कुमार के हार की वजह बनी। मतगणना के आंकड़ों से ये भी साफ है कि मनोज तिवारी अपने परंपरागत इलाकों में पकड़ कायम रखने में कामयाब रहे। वहीं कन्हैया कुमार के लिए इस चुनाव में एक मात्र उपलब्धि यह रही कि वे दिल्ली में कांग्रेस और आप के उम्मीदवारों में से अकेले ऐसे उम्मीदवार रहे, जिसने चार विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी पर बढ़त हासिल की। कन्हैया कुमार ने मनोज तिवारी को बुराड़ी जैसी सीट पर भी उतनी बढ़त नहीं लेने दी, जितनी 2019 में उन्हें मिली थी। पिछले लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी को एक लाख वोटों की बढ़त मिली थी, लेकिन इस बार ये कम होकर 70 हजार रह गई। इस बार भी बुराड़ी विधानसभा ही ऐसी है, जिसमें मनोज तिवारी को सबसे अधिक बढ़त मिली। इसके अलावा घोड़ा में भी मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार को 58 हजार और रोहतास नगर में 41 हजार से अधिक मतों से मात दी।  कन्हैया कुमार को मिलने वाले वोटों की तो उन्हें सबसे अधिक बढ़त सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में मिली। इस सीट पर कन्हैया कुमार को 88 हजार से अधिक वोट मिले, जबकि मनजो तिवारी के हिस्से महज 37 हजार वोट आए। यही वजह है कि इस सीट पर कन्हैया कुमार को 51 हजार वोटों से बड़ी बढ़त मिली। इसके अलावा मुस्तफाबाद से 25 हजार, बाबरपुर में 15 हजार और सीमापुरी में लगभग 5 हजार वोटों की मामूली बढ़त लेने में कामयाब रहे। कन्हैया कुमार की हार की बड़ी वजह ये रही कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों को छोड़कर उनकी पार्टी बाकी छह क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर सकी। वहीं, इस संसदीय क्षेत्र के विधानसभा चुनाव में जहां बीजेपी ने जीत हासिल की थी, वहां अभी भी उसका दबदबा बना हुआ है, जबकि जिन क्षेत्रों में आप के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी, वहां के मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में अपना मत दिया।

    Related Posts

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक…..

    March 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात….

    March 26, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात….

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…..

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ….

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट….

    March 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक…..

    March 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की मुलाकात….

    March 26, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से धमतरी के सुदूर वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों ने की आत्मीय मुलाकात….

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…..

    March 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Mohd Amir
    मोबाइल - +91 9111707573
    ईमेल - [email protected]

    कार्यालय

    छत्तीसगढ़ - Chhatrapati Shivaji Ward , Ward No.35 , Jagdalpur - 494001

    मध्यप्रदेश - 11/13, MASJID DOMNI WALI, NEAR MADINA HOTEL, IBRAHIMPURA, BHOPAL, Dist- BHOPAL
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.