इंदौर: नगर निगम ने इंदौर के एक कबाड़ व्यापारी पर सड़क पर सामान रखने और कचरा फैलाने पर भारी जुर्माना लगाया है। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए नगर निगम लगातार कचरा और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम की टीम ने जोन-15 के वार्ड-83 अंतर्गत स्कीम क्रमांक 71 स्थित कबाड़ व्यापारी एनएस ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। निगम ने लगाया 1 लाख का जुर्माना: जांच के दौरान निगम की टीम को सड़क पर बड़ी मात्रा में कचरा और गंदगी फैली मिली, जिससे न सिर्फ सफाई व्यवस्था प्रभावित हो…
Author: News Desk
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश के विकास में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों के योगदान की सराहना की। आपको बता दें कि मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा आज अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इन तीनों राज्यों को 21 जनवरी 1972 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। तीनों ही राज्य देश के पूर्वोत्तर में स्थित हैं और अपनी जीवंत संस्कृति, प्रेरक इतिहास के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर…
इंदौर: इंदौर के परदेसीपुरा स्थित शासकीय मानसिक विकलांग बालक गृह से एक बालक भाग गया, हालांकि, स्टाफ ने उसे गृह से तीन सौ मीटर दूर स्थित मंदिर से पकड़ लिया। जानकारी यह भी सामने आई है कि इस बालक गृह में रखे गए बालकों से अनावश्यक कार्य कराया जाता है। इससे बालक परेशान हो जाते हैं। कार्य के दबाव के कारण परिजन कुछ दिनों के लिए बालकों को अपने साथ ले जाते हैं। इस गृह में युगपुरुष आश्रम से शिफ्ट किए गए कुछ बालक भी हैं। तीन माह पूर्व युगपुरुष आश्रम में बीमारी के कारण 11 बालकों की मौत हो…
भोपाल। आज भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रान्त ने किसानों की समस्याओं को लेकर पूरे प्रान्त के 16 जिलों में मुख्यमंत्री के नाम ज़िलाधीश (कलेक्टर) को ज्ञापन दिया।पूरे प्रान्त में किसानों से हो रही लूट का विरोध प्रदर्शन किया गया।प्रान्त के सभी जिलों में राजस्व विभाग के अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। नामांतरण, बटान,सीमांकन, बही बनवाने से लेकर हर काम मे किसानों से पैसे मांगे जाते हैं बिना लिए दिए कोई काम राजस्व विभाग में नही हो रहा है।पूरे प्रांत में खाद की कालाबाजारी चरम पर है, नकली खाद, बीज,दवाइयां धड़ल्ले से बेची जा रही है जिनपर शिकायत करने…
कोरबा पंप हाउस स्थित पुराना फिल्टर प्लांट के पास नहर में मछली पकड़ रहे बच्चों को पानी में बहते हुए एक थैला मिला। खोल कर देखने पर उसमें किसी अज्ञात महिला का कटा हुआ सिर तथा हाथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस वैधानिक कार्रवाई के बाद शिनाख्त का प्रयास कर रही है। सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत पंप हाउस कॉलोनी के झोपड़ीपारा के पास नदी और नहर के बीच फिल्टर प्लांट है। नहर में इन दिनों पानी छोड़ा जा रहा है। इससे बच्चे नदी में नहाने के साथ मछली पकड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम जब…
वाशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। चार साल बाद दूसरी बार सत्ता में उनकी वापसी हुई। अमेरिका में बहुत अधिक ठंड की वजह से शपथ ग्रहण समारोह कैपिटल रोटुंडा (संसद भवन के केंद्रीय कक्ष) में आयोजित किया गया। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह के मेहमान थे। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशेष दूत के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। जब उनकी अमेरिका से तस्वीर सामने आई, तो बहुत से लोगों को हैरानी हुई। तस्वीर देख लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था। दरअसल,…
रायपुर छत्तीसगढ़ के चर्चित 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने ED की मांग पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब लखमा को 5 फरवरी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पेशी के बाद लखमा ने कहा, “मैं पूरी तरह निर्दोष हूं। मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, और सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।” गौरतलब है कि शराब घोटाले की जांच में ED ने अब तक कई…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों पर सुरक्षाबल कहर बनकर टूट रहे हैं. जवानों का भारी पड़ता देख नक्सली बैक फुट पर आ गए है. वहीं नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं. ऐसे में आज सुकमा जिले में एक इनामी नक्सली समेत छह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. इन नक्सलियों में से एक पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था जो माड़ डिविजन में सक्रिय रहा है. इन नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने में आरएफटी कोंटा, 217 वाहिनी सीआरपीएफ और जिला सुकमा के नक्सल सेल के कर्मियों की…
ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान के तीन शहर और दुबई में होना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है, जिसमें टीम इंडिया का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होना है। इस टूर्नामेंट से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक पाकिस्तान का नाम इस बार भारतीय टीम की जर्सी पर नहीं होगा। इसको लेकर PCB काफी नाराज है। Jersey पर नाम छपाने से BCCI ने किया मना पाकिस्तान के पास चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी है, लेकिन सुरक्षा…