Author: News Desk

Mohammed Shami: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि एक खिलाड़ी कई चोटों से उबर सकता है, जब तक कि उसके पास देश के लिए खेलने की अदम्य भूख हो, जो 14 महीने बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार है. शमी ने आखिरी बार नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल में भारत के लिए खेला था. उनके बाएं पैर में टखने की चोट थी, जिसके लिए सर्जरी की आवश्यकता थी. अनुभवी तेज गेंदबाज के बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 के साथ भारत में वापसी करने की उम्मीद है.…

Read More

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के पुराने इलाके जूनी इंदौर की राह जल्द ही आसान होने जा रही है. सरवटे से गंगवाल के बाद अब चंद्रभागा हनुमान मंदिर और कालाकुई मस्जिद के बीच सड़क बनने जा रही है. बीआर गोयल एंड कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है. यह अन्य सड़कों की तुलना में महंगी होगी, क्योंकि दोनों तरफ नालियों के लिए पैक्ड चैनल बनाए जाएंगे. मालूम हो कि सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड के बीच सड़क का काम शुरू हुआ था, लेकिन अवरोध दूर नहीं होने और स्मार्ट सिटी का बजट खत्म होने के कारण यह…

Read More

मुंबई। देश की पहली इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी मुंबई में चलने के लिए तैयार है। यह टैक्सी गेटवे ऑफ इंडिया और जेएनपीटी के बीच चलेगी। यह निर्णय मुंबई में यातायात की समस्या के समाधान के रूप में जलमार्ग परिवहन को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। इसके लिए कुछ वर्ष पहले वॉटर टैक्सी और रोपवे फेरी सेवाएं शुरू की गई थीं। हालाँकि, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और उससे जुड़ी टिकट की ऊंची कीमतों के कारण मुंबईकरों ने इसका अच्छा प्रतिसाद नहीं दिया। इसी के मद्देनजर अब इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी की अवधारणा सामने आई है। इस इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी…

Read More

Vaishnavi Sharma: हर युवा क्रिकेटर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का सपना देखता है और अगर यह सपना सच हो जाता है. तो उस युवा खिलाड़ी की कोशिश अपने डेब्यू को यादगार बनाने की होती है। ऐसा ही कुछ हुआ है. भारत की युवा गेंदबाज वैष्णवी शर्मा के साथ, जिन्होंने ICC U19 वर्ल्ड कप में डेब्यू करने के साथ ही इतिहास रच दिया। 19 साल की वैष्णवी शर्मा को मलेशिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला। इस मौके को भुनाते हुए वैष्णवी शर्मा ने अपने डेब्यू मैच में ही हैट्रिक लेकर सनसनी…

Read More

इंदौर: इंदौर में इन दिनों ठंड का प्रकोप कम होता जा रहा है, क्योंकि दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, शहर में सुबह कोहरा छाया रहा, जिसके कारण मुंबई से इंदौर आने वाली फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। इससे पहले सोमवार को भी तेज धूप खिली थी, जिसके कारण ठंड का असर कम हुआ। इस दौरान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस (+2) दर्ज किया गया। रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई और बीती रात तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस (+3) दर्ज किया गया। डायवर्ट करना पड़ा फ्लाइट्स मौसम विज्ञानियों के…

Read More

इंदौर: इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने दो पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा कि भारत सरकार को कानून बदलना चाहिए क्योंकि महिलाएं कानून का दुरुपयोग करती हैं। अगर कानून नहीं बदले गए तो हर दिन कई लड़के और उनके परिवार बर्बाद होते रहेंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि युवक किस मामले में कानून बदलने की बात कर रहा था। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान नितिन बाबूलाल पडियार के रूप में हुई है जो न्यू गोविंद कॉलोनी का…

Read More

मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। कंगना के निर्देशन और दमदार अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। वहीं, राशा थडानी और अमान देवगन की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ ने भी पहले दिन 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अजय देवगन और डायना पेंटी जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म को दर्शकों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, राशा के अभिनय…

Read More

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। मरवाही वनमंडल के गंगनई नेचर कैंप सालेकोटा के जंगलों में शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में फंसने से एक वयस्क मादा भालू की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, उसके एक शावक का समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया। इस घटना के सामने आने के बाद वन अमले ने कार्रवाई करते हुए चार शिकारियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तार, रस्सी, और जाल लगाने के अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। बता दें कि गंगनई नेचर कैंप सालेकोटा के जंगल में मादा भालू के चीखने की आवाजें लगातार सुनाई दे रही थीं। जंगली क्षेत्र और भालुओं…

Read More

Tina Dutta: अभिनेत्री टीना दत्ता अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर सीरीज "पर्सनल ट्रेनर" सीरीज की रिलीज को लेकर उत्साहित है. अभिनेत्री ने कहा कि उनकी अनुशासित लाइफस्टाइल ने सीरीज में 'नेहा' का किरदार निभाने में मदद की. टीना दत्ता ने कहा एक सीन है, जिसमें मैं शीर्षासन करती हूं और मुझे इसे करने पर गर्व है. स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के प्रति मेरे जुनून ने मुझे सीरीज में 'नेहा' के किरदार में प्रामाणिकता लाने में मदद की. ऐसा हमेशा नहीं होता कि आपको अपनी रुचियों को किरदार के साथ जोड़ने का मौका मिले. शो में काम करने के अनुभव और किरदार के…

Read More

बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस बात पर दुख जताया कि छत्तीसगढ़ के एक गांव में एक व्यक्ति को अपने पिता को ईसाई रीति-रिवाजों से दफनाने के लिए शीर्ष अदालत आना पड़ा, क्योंकि अधिकारी इस मुद्दे को सुलझाने में विफल रहे. कोर्ट ने कहा कि बीते वर्षों और दशकों में क्या हुआ और क्या स्थिति थी, आपत्ति अब ही क्यों उठाई जा रही है? मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने सवाल किया- किसी व्यक्ति को किसी खास गांव में क्यों नहीं दफनाया जाना चाहिए? शव 7 जनवरी से मुर्दाघर…

Read More