जमशेदपुर: जमशेदपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। यहां फिल्मी स्टाइल में एक शख्स का पीछा करके उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने सोमवार को घटना के बारे में जानकारी दी। जिस शख्स को गोली मारी गई उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है। वहीं पुलिस इस हत्या के मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर हुई। पुलिस के अनुसार, संतोष सिंह के घर के पास बाइक पर सवार होकर आए हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलियां…
Author: News Desk
नई दिल्ली। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि एक ओर जहां मुख्यमंत्री हरियाणा ने एचकेआरएन के तहत कार्यरत कर्मचारियों को नौकरी से न हटाने का वायदा किया था और अधिसूचना जारी कर जॉब सिक्योरिटी दी थी आज वहीं सरकार भर्ती किए गए नए कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए पहले से कार्यरत कर्मचारियों को निकालने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन वायदा याद दिलाते हुए न्याय की गुहार कर रहे है पर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है, भाजपा को वोट देने वाला युवा आज पछता रहा है। कुमारी सैलजा ने एक…
इंदौर । भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए हमले को 16 दिन बीत चुके है, लेकिन अभी तक 40 में से सिर्फ 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर गठित एसआईटी का काम भी ठंडा पड़ा है। हमले का मुख्य आरोपी पुलिस पार्षद जीतू यादव का भाई अभिषेक उर्फ अवि भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को पता चला है कि जीतू यादव के साथ अवि और अन्य आरोपी नेपाल में फरारी काट रहे है, हालांकि अभी इस केस में जीतू आरोपी नहीं बना है, लेकिन वह भी पांच आरोपियों की…
हजारीबाग: हजारीबाग में रविवार 19 जनवरी को भीषण सड़क हादसा हो गया. जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस सड़क हादसे में 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इस हादसे में मरने वालों में से एक की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी निवासी मंगर कमार के रूप में हुई है, जबकि अन्य दो लोगों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है. जानकारी के मुताबिक 'नेहा' नाम की मिनी बस हजारीबाग से…
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव से पहले राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों का बड़ा ट्रांसफर किया गया है। GAD द्वारा जारी पहले ट्रांसफर आदेश में 60 अफसरों का नाम था, जबकि अब विभाग ने संशोधित आदेश जारी किया है, जिसमें 7 अफसरों का नाम शामिल किया गया है। संशोधित आदेश के तहत अधिकारियों के वर्तमान और नई पदस्थापना स्थानों में बदलाव किया गया है। 2014 बैच के अधिकारी घासीराम मरकाम को गरियाबंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद से नहीं हटाया गया है। गिरीश कुमार रामटेके को प्रबंधक, भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर अटल नगर…
रायपुर : स्वास्थ्य से समृद्धि के मंत्र से ही आगे बढ़ रही है छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा – मुख्यमंत्री साय स्वास्थ्य से समृद्धि के मंत्र से ही आगे बढ़ रही है मुख्यमंत्री साय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह मे हुए शामिल रायपुर मुख्यमंत्री साय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह मे हुए शामिलमुख्यमंत्री साय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह मे हुए शामिल हमारा राज्य अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। हम विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा स्वास्थ्य से समृद्धि के मंत्र से ही आगे बढ़…
चंपारण: पश्चिमी चंपारण जिले में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. घटना के बाद प्रशासन ने मामले में जांच शुरू की है. यह घटना चार दिन पुरानी है. रविवार को पुलिस को इस बारे में पता चला है. अधिकारियों का कहना है कि मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका था. इस वजह से जांच में कठिनाई उत्पन्न हो रही है. दो मौतें शराब से संबंधित नहीं जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सभी मौतें लौरिया थाना क्षेत्र में हुई हैं. स्थानीय लोगों ने इन मौतों का कारण…
कुम्हारी छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कुम्हारी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और अन्य नेताओं को पत्र लिखकर कुम्हारी नगर पालिका के वार्ड 14 से भाजपा के पार्षद पद के दावेदार राकेश पांडे का खुलकर विरोध किया है। उनका कहना है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को टिकट देने से पार्टी की छवि पर नकारात्मक असर पड़ेगा। कुम्हारी भाजपा कार्यकर्ता सात्विक तिवारी ने पत्र में कहा कि राकेश पांडे के खिलाफ 2017 में लकड़ी तस्करी के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी,…
बेगूसराय: बेगूसराय में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट के दौरान बीच बचाव कराने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस घटना के बाद से ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. पुलिस पर हमले के बाद मौके पर पहुंचकर भारी पुलिस बल ने मामले को शांत कराया. घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि वह पुलिस पर हमले करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करेंगे. जमीन विवाद के चलते पुलिस पर हमला करने की घटना…
भोपाल । प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी लटक गई है। जबकि प्रदेश स्तर के नेता जल्द से जल्द कार्यकारिणी की घोषणा करना चाहते हैं ताकि संगठन को मजबूत किया जाए और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा सके। एक हफ्ते पहले पीसीसी में युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को फोन लगाकर कहा था कि तत्काल कार्यकारिणी की घोषणा करें। वही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने यूथ कांग्रेस को संबोधित करते हुए दावा किया था कि एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी…