Author: News Desk

बलौदाबाजार-भाटापारा. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में चाकूबाजी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिले की पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए 2 नाबालिग लड़कों समेत 12 लोगों को धारदार व अन्य हथियारों के साथ धर दबोचा है. इनमें से कुछ आरोपियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी हथियार के साथ तस्वीरें शेयर की थी, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भाटापारा क्षेत्र में अलग-अलग आरोपी अपने पास धारदार हथियार चाकू, छुरी आदि रखे हुए हैं. साथ ही इन…

Read More

रायपुर। समृद्ध भारत से ही दुनिया में वसुधैव कुटुंबकम की भावना साकार हो सकेगी। विकसित भारत में हर परिवार खुशहाल और समझदार बने तभी असली विकास साबित होगा। वर्तमान चुनावी प्रक्रिया में व्यक्ति को प्रभावित करने चुनावी घोषणाएं की जाती हैं, जिससे परिवार में बिखराव आते जा रहे हैं, जबकि यह संविधान की मूल भावना के विपरीत है। यह बातें वृंदावन हॉल सिविल लाइन में आयोजित विकसित भारत- सपना, योजना और वास्तविकता पर संवाद में वक्ताओं ने कही। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन साधना फाउंडेशन और आचार्य सरयूकांत झा स्मृति संस्थान ने विकसित भारत संवाद श्रृंखला के अंतर्गत…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने आज रायपुर कार्यालय में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की. आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर 302 सुनवाई हुई. एक प्रकरण के दौरान आवेदिका ने बताया कि पति ने बिना तलाक लिए दूसरा विवाह कर लिया है, जिससे उनकी एक बच्ची भी है. अनावेदक (पति) द्वारा आवेदिका और बच्चों को काई भी भरण-पोषण नहीं दिया जा रहा है. इस मामले में महिला आयोग ने कहा, यह एक अपराधिक प्रकरण है और सजा पाने का पर्याप्त आधार है. आयोग की समझाइश पर पति ने प्रति माह 3…

Read More

मुम्बई । पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने विराट कोहली से कहा है कि वह इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म हासिल करने के लिए काउंटी क्रिकेट खेलें। मांजरेकर ने कहा कि इससे विराट वहां के हालातों से भी बेहतर तरीके से तालमेल बैठा सकेंगे। विराट पिछले कुछ समय से फार्म से बाहर हैं। वह न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाने में असफल रहे थे। ऐसे में अब उनका लक्ष्य अपना प्रदर्शन बेहतर करना रहेगा। मांजरेकर ने कहा कि कोहली को टेस्ट शुरू होने से पहले इंग्लैड में लाल गेंद क्रिकेट में कुछ अभ्यास हासिल करना चाहिये।…

Read More

महासमुंद/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद में आयोजित स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में 25 भू-स्वामियों को स्वामित्व कार्ड प्रदान कर बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लाभार्थियों को हार पहनाकर उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से दमक उठे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया. लाभार्थियों ने एक स्वर में इस अभिनव योजना को ग्रामीण विकास के लिए क्रांतिकारी बताया. महासमुंद जिले के ग्राम परसट्ठी के इंदरमन धु्रव, बुधारू साहू, और सखाराम ध्रुव सहित कई हितग्राहियों ने वर्षों से स्वामित्व अधिकार का इंतजार किया…

Read More

मुंबई । नए साल में शेमारू उमंग एक नया और दिलचस्प शो लेकर आ रहा है। इस शो का नाम है बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन। हाल ही में रिलीज़ हुए प्रोमो ने दर्शकों को शो की मुख्य किरदार, चैना, से परिचित कराया है। चैना एक जिंदादिल और चतुर लड़की है, जिसका किरदार प्रतिभाशाली अभिनेत्री दीक्षा धामी निभा रही हैं। गाँव की गलियों में पली-बढ़ी चैना अपनी बुद्धिमानी और अनोखे अंदाज़ से हर चुनौती का सामना करती है। लेकिन उसकी साधारण जिंदगी उस समय बदल जाती है, जब परिस्थितियाँ उसे एक भव्य हवेली तक ले आती हैं। प्रोमो में एक…

Read More

बीजापुर। बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर मुठभेड़ के समाप्त होने के बाद पुलिस ने 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की, लेकिन नक्सलियों के सचिव ने पत्र जारी करते हुए बताया कि मारे गए नक्सली में स्टेट कमेटी मेंबर भी मारा गया है, साथ ही दामोदर राव तेलंगाना स्टेट कमेटी का सचिव था। बताया जा रहा है मुठभेड़ में 50 लाख का इनामी मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर भी मारा गया है, नक्सलियों ने अपने जारी प्रेस नोट में यह भी बताया कि मुठभेड़ में 12 नहीं कुल 18 नक्सली मारे गए हैं, नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से जयंती स्टेडियम भिलाई में आयोजित व्यापार महोत्सव 2025 में शनिवार को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने मेले का अवलोकन कर व्यापारियों और उद्यमियों से मुलाकात की और व्यापार क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल व्यापारियों को एक मंच मिलता है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार व्यापार और उद्योग के अनुकूल वातावरण बनाने के लिए लगातार…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी जी की एक और गारण्टी को पूरी करने की घोषणा की है। राज्य के ग्रामीण भूमिहीन श्रमिकों को अब 10-10 हजार रूपए की राशि सालाना प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय सक्ती में आयोजित कार्यक्रम में आज ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के 5 लाख 62 हजार श्रमिकों को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर सक्ती जिले के दमऊदरहा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आज लगभग…

Read More

रायपुर। बीमार वकील पर हाल ही में जानलेवा हमले को लेकर आक्रोशित वकीलों ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में ही आरोपी की जमकर पिटाई कर दी थी. इस घटना में शामिल अज्ञात वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी वकीलों की पहचान करने में जुट गई है. दरअसल, मामला शुक्रवार का है, जब कोर्ट परिसर में वकीलों ने पुलिस अभिरक्षा के बीच बंदी अजय सिंह की पिटाई कर दी थी. अजय सिंह पर आरोप है कि उसने 16 जनवरी (गुरुवार) को शिवानंद नगर में वरिष्ठ वकील दुर्गेश शर्मा…

Read More