मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले की पडऱी थाना क्षेत्र के श्री राम जानकी मंदिर से चोरी अष्टधातु की तीन मूर्तियों को पुलिस एसओजी टीम ने बरामद कर लिया है। मामले में आश्रम के ही बंसी बाबा समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा एसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान किया। बता दें कि 14 जनवरी को श्री राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्ति चोरी हो गई थी। आश्रम की देखरेख करने वाले बंसी बाबा ने ही मुकदमा दर्ज कराया था।
Author: News Desk
प्रॉपर्टी राइट्स 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौती का हल 100 लाख करोड़ से अधिक की आर्थिक गतिविधियों का रास्ता खुलेगा ग्राम स्वराज जमीन पर उतरेगा, ग्राम पंचायतें आर्थिक दृष्टि से होंगी सशक्त स्वामित्व केवल भू-अधिकार नहीं बल्कि स्वाभिमान का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि स्वामित्व योजना से गांव और गरीब सशक्त होंगे और विकसित भारत का सफर सुहाना होगा। भारत में पिछले लगभग 5 वर्ष में डेढ़ करोड़ ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व पत्र (प्रॉपर्टी कार्ड) दिया गया है। आज 65 लाख से अधिक हितग्राहियों को प्रॉपर्टी कार्ड दिया…
बिलासपुर । महिला संबंधी मामले को लेकर सरकण्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया।सरकंडा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया ने दिनाक 16.01.2025 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि वाट्सअप के माध्यम से वर्ष 2022 में आयुष पाण्डेय उर्फ रिषु से इसका जान पहचान हुआ था जिससे बातचीत होती थी कि इस दौरान आयुष पाण्डेय शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण कर बालात्कार किया है एवं वर्तमान में शादी करने से इन्कार कर रहा है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर…
नई दिल्ली । प्रयागराज महाकुंभ 2025 में संगम तट पर भारतीय संस्कृति के महापर्व महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है। महाकुम्भ में भाग लेने केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। बमरौली हवाई अड्डे पर उन्हें विधायक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने रिसीव किया। राजनाथ सिंह के साथ राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहे। प्रयागराज पहुंच कर रक्षा मंत्री ने सबसे पहले गंगा, यमुना, सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। उन्होंने संगम तट से अक्षयवट, पातालपुरी और बड़े हनुमान जी का दर्शन कर, महाकुम्भ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महाकुम्भ के दिव्य अवसर पर केंद्रीय रक्षा…
नई दिल्ली । स्वदेशी रूप से निर्मित और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मुंबई बहुराष्ट्रीय अभ्यास ला पेरोस के चौथे संस्करण में भागीदारी कर रहा है। इस संस्करण में ऑस्ट्रेलिया की रॉयल नौसेना, फ्रांसीसी नौसेना, रॉयल नौसेना, संयुक्त राज्य अमरीका की नौसेना, इंडोनेशिया की नौसेना, मलेशिया की रॉयल नौसेना, सिंगापुर की नौसेना और कनाडा की रॉयल नौसेना सहित विभिन्न समुद्री भागीदारों के कर्मी/सतह और उप-सतह परिसंपत्तियों की भागीदारी का साक्ष्य बनेंगी। इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्री निगरानी, समुद्री अवरोधन संचालन और हवाई संचालन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाते हुए प्रगतिशील प्रशिक्षण और सूचना साझाकरण के संचालन के माध्यम से साझा…
भोपाल। राजधानी के एमपी नगर इलाके में 15 साल के नाबालिग की झूले का फंदा गर्दन में फंसने से मौत हो जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हादसे के समय किशोर रोने पर अपनी छोटी बहन को झूला झुला रहा था, इसी दौरान झूले का फंदा उसकी गर्दन में फंस गया, जिससे उसका गला कस गया। मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन नगर बस्ती में रहने वाला अर्जुन इंगले पिता स्वर्गीय अनिल इंगले चौथी कक्षा में पढ़ता था। उसकी मॉ घरो में साफ-सफाई का काम करती है, जबकि पिता अनिल इंगले की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो…
बिलासपुर। बीते दिनों सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालीबाड़ी इलाके में रहने वाली महिला पर चाकू से जानलेवा हमले की घटना सामने आई थी।जिसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया था।इस मामले में आरोपी ने न्यायलय में आत्मसमपर्ण करने पहुंचा जहां सरकंडा पुलिस ने आरोपी को रिमांड में लेकर गिरफ्तार किया। वही आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर जप्त किया गया।सरकंडा पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रदीप कश्यप पिता विष्णु कश्यप निवासी अशोक नगर खमतराई का दिनांक 10.01.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन निर्मला कश्यप किराये के मकान…
नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जम्मू के राजौरी जिले में पिछले 6 सप्ताह में 3 घटनाओं में हुई मौतों के कारणों का पता लगाने के उद्देश्य से प्रभावित गांव का दौरा करने के लिए गृह मंत्रालय की अगुवाई में एक अंतर-मंत्रालयी टीम के गठन का आदेश दिया है। टीम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय के विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसमें पशुपालन, खाद्य सुरक्षा और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं के विशेषज्ञों द्वारा भी सहायता की जाएगी। टीम 19 जनवरी को दौरा शुरू करेगी और स्थानीय प्रशासन…
मुंबई। अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के मामले में छत्तीसगढ़ की दुर्ग रेल पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रेलवे पुलिस ने शनिवार दोपहर शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया। सूत्रों से जानकारी मिली है कि मुंबई पुलिस जल्द ही छत्तीसगढ़ के दुर्ग पहुंचेगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने दुर्ग रेल पुलिस को सूचना दी थी कि ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से एक संदिग्ध व्यक्ति यात्रा कर रहा है। उसकी फोटो और टावर लोकेशन भी साझा की…
वास्तुशास्त्र के कई उपाय हमारे जीवन में सकारात्मकता लाते हैं. जैसे कौन सी चीजों को कहां और किस तरह रखना है? ये वास्तु हमें सिखाता है क्योंकि घर में रखी कुछ चीजें ऐसी होती हैं कि जो अगर सही जगह ना रखी जाएं तो इसका नकारात्मक प्रभाव हमें देखने को मिलता है. इसलिए जब भी कभी कोई सामान लें तो उसके बारे में सबकुछ पता कर लें. क्योंकि कई बार हमसे जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो कि हमें बर्बाद तक कर देती हैं. ऐसी ही कुछ गलतियों में शामिल है अपने परिचितों से चीजों का…