Author: News Desk

रायपुर : छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ने का लाभ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री सहित पूरी अर्थव्यवस्था को : मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ने का लाभ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री सहित पूरी अर्थव्यवस्था को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राडा ऑटोएक्सपो 2025 का किया उद्घाटन छत्तीसगढ़ सरकार दे रही लाईफ टाईम रोड टैक्स पर एकमुश्त 50 प्रतिशत की छूट रायपुर अविभाजित मध्यप्रदेश में मुझे दो बार विधायक रहने का मौका मिला, इस दौरान मैंने 8 साल की विधायकी मोटरसाइकिल में की। लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना, अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा सब कुछ मोटरसाइकिल में ही किया। तब से…

Read More

तीन माह से नहीं मिला स्व-सहायता समूहों को पैसा भोपाल । प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पढऩे वालों बच्चों के सुपोषण के लिए शुरू किए गए मध्यान्ह भोजन के बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने वाले स्व-सहायता समूहों को तीन महीने से पैसा नहीं मिल रहा है। ऐसे में स्व-सहायता समूह कर्ज लेकर स्कूलों में मध्यान्ह भोजन मुहैया करा रहे हैं। स्व-सहायता समूहों की बहनों का कहना है कि मध्याह्न भोजन की व्यवस्था इतनी भयावह हो चुकी है कि इसी 26 जनवरी से प्रदेश के सभी 96 हजार सरकारी स्कूलों में भोजन…

Read More

रुपौली: पूर्णिया की तरह अब रूपौली में भी फर्जी नर्सिंग होम खुल गए हैं. ऐसे ही एक फर्जी नर्सिंग होम में गुरुवार 16 जनवरी को इलाज के दौरान एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मरीज के मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. हंगामा को बढ़ता देख, डॉक्टर और कंपाउंडर पीछे की गेट से फरार हो गए. मामला रुपौली के मेही नगर स्थित मिम्स हॉस्पिटल का है, जिसके संचालक डॉ.धर्मवीर कुमार है. जानकारी के मुताबिक रूपौली बस्ती का रहने वाला बबलू पासवान अपनी पत्नी किरण देवी को प्रसव पीड़ा होने पर रुपौली रेफरल अस्पताल में…

Read More

रांचीः रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से दो सगी बहनों के लापता मामले का खुलासा तो पुलिस ने कर लिया है। पूछताछ में प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आया है। लेकिन कुछ पुलिस अधिकारी इस मामले को केरल डायरी फिल्म से भी जोड़ा कर देख रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मसले पर कोई नहीं बोल रहा है। लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों बहनों को बहला फुसला कर किसी आतंकी संगठन में शामिल कराया जा सकता था। आरोपी बड़ी बहन से करना चाहता था शादी वहीं आरोपी मोहम्मद इस्माइल ने यह माना है कि…

Read More

प्रयागराज । एक रिपोर्ट के अनुसार देशभर से प्रयागराज जाने के लिए हवाई सफर 6 गुना तक महंगा हो गया है। दिल्ली से प्रयागराज के लिए टिकट की कीमतें 21 फीसदी तक बढ़ गई हैं। दिल्ली से प्रयागराज का हवाई टिकट 21 फीसदी बढ़कर 5,748 रुपए, अहमदाबाद-प्रयागराज उड़ान का किराया 41 फीसदी की वृद्धि के साथ 10,364 रुपए, बेंगलुरु-प्रयागराज उड़ान के लिए हवाई टिकट की कीमत 89 फीसदी बढ़कर 11,158 रुपए, मुंबई-प्रयागराज उड़ान के लिए यह 13 फीसदी बढ़कर 6,381 रुपए और लखनऊ और वाराणसी के लिए हवाई किराए में तीन से 21 फीसदी तक की वृद्धि हुई है।

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा नक्सलियों को मार गिराए जाने की जानकारी मिलने पर नक्सल विरोधी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस को नक्सलियों के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के अंधकार को मिटाकर प्रदेश में शांति और विकास की रौशनी फैलाने हम दृढ़ संकल्पित हैं।

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन को जल्द ही मिल सकती है झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की कमान मिल सकती है. लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम के बाद और हाल ही में सम्पन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जनादेश से उत्साहित JMM पार्टी अब अपनी फायर ब्रांड नेत्री और गांडेय विधानसभा सीट से विधायक कल्पना सोरेन को JMM पार्टी में बड़ी जिम्मेवारी देने की तैयारी में है. झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के सूत्रों की माने तो जल्द ही झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना 13वा महाधिवेशन करने जा रही है. पार्टी के सुप्रीमो दिशोम…

Read More

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की संयुक्त जांच दल द्वारा बुधवार को विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम अंसुला में पिलानिया स्टोर्स की जांच की गई। जांच में पिलानिया स्टोर्स के संचालक राजकुमार अग्रवाल द्वारा अपने किराना स्टोर में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध रूप से भण्डारण किये जाने के कारण द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय व वितरण विनियमन) आदेश 2000 का उल्लंघन किये जाने के कारण 47 नग घरेलू गैस सिलेंडर, जिसमें से 14.2 किग्रा. का 43 नग भरे हुए एवं 2 नग खाली तथा 5 किग्रा. के 2 नग खाली सिलेंडर की जप्ती की कार्यवाही की गई…

Read More

छत्तीसगढ़ के छह नगर पालिका निगमों में कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना के लिए 17 जनवरी को होगा एमओयू नगरीय ठोस अपशिष्ट से होगा बायोगैस का उत्पादन रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में 17 जनवरी को सवेरे 10 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के छह नगर पालिका निगमों अम्बिकापुर, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, राजनांदगांव और धमतरी में नगरीय ठोस अपशिष्ट से बायोगैस के उत्पादन हेतु कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए), गेल इंडिया लिमिटेड (गेल) एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के मध्य त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री…

Read More

दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। उम्मीदवारों की जांच 18 जनवरी को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। मतदान की तारीख 5 फरवरी और गिनती की तारीख 8 फरवरी है। कल तक 841 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 500 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे 70 विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 841 हो गई है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी। नामांकन दाखिल करने वालों में आम आदमी…

Read More