बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना अंतर्गत पुतकेल के जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। घटना आज सुबह की है। बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 229 और कोबरा का संयुक्त बल पुतकेल कैंप से एरिया डोमिनेशन ड्यूटी के लिए निकला था। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया। जिससे दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को रायपुर रेफर किया जा रहा है: बीजापुर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोबरा 206वीं बटालियन के घायल कांस्टेबल मृदुल बर्मन और मोहम्मद इशाक…
Author: News Desk
बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार इसमें 3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग रही है। एनकाउंटर दक्षिण बस्तर के पुजारी कांकेर के जंगल में चल रहा है। नक्सलियों के उपस्थिति की खबर मिलने के बाद से सुरक्षा बल सर्चिंग ऑपरेशन में जुटी हुई है. नक्सलियों को खोज कर उनका खात्मा करने डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केंद्रीय रिजर्व पुलिस 229 बटालियन की संयुक्त टीम सुबह 9…
चंडीगढ़। मंडी से BJP सांसद और बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'Emergency' का इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले इसका भारी विरोध शुरू हो गया है। इस बीच शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने फिल्म का विरोध करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि सिखों की छवि खराब करने वाली और इतिहास को गलत तरीके से पेश करने वाली कंगना रनौत की फिल्म 'Emergency' पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने 17 जनवरी पंजाब…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस साइबर क्राइम का शिकार हो गई है. दरअसल, रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गई है. पुलिस की आईडी से ऑनलाइन जुए के खेल का विज्ञापन किया जा रहा है. वहीं, एलन मस्क के नाम से पोस्ट किया गया है. इंस्टाग्राम आईडी फीड में क्रिप्टोकरेंसी को प्रमोट किया गया है. छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. साइबर ठगों की नजर छत्तीसगढ़ पर है. प्रदेश में साइबर ठग लगातार लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. हालांकि पुलिस लगातार शातिर ठगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन इस…
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। साल की शुरुआत होते ही केंद्र सरकार की तरफ से खुशखबरी मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 2026 तक होगा। लेकिन, उसके बाद 8वें वेतन आयोग का गठन किया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों की यह मांग ऐसे समय पूरी हुई है, जब बार-बार यह आशंका जताई जा रही थी कि 8वां वेतन आयोग नहीं आएगा। पहले से ही माना जा रहा था कि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म होने के बाद ही 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी मिलेगी।…
Virat Kohli: पिछले कुछ समय में नतीजे भारतीय टीम के पक्ष में नहीं रहे हैं. पिछले साल T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से ही वनडे और टेस्ट में टीम इंडिया ने संघर्ष किया है. इससे ना सिर्फ कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर बल्कि BCCI पर भी दबाव बढ़ा है. इसलिए वो कई बड़े बदलाव करने के बारे में सोच रही है. इसके लिए उसने मुंबई में एक रिव्यू मीटिंग भी रखी थी. इस दौरान टीम के प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए काफी मंथन किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काफी सोच-विचार के बाद विराट कोहली…
बलौदा बाजार: जिले में कार्यालय समय में अधिकारियों और कर्मचारियों की लेटलतीफी एक बड़ी समस्या है। पत्रिका ने बुधवार को ही बताया था कि कैसे सुबह 10 बजे के बाद भी न सिर्फ अधिकारियों की कुर्सियां खाली मिलती हैं, बल्कि कई विभागों के ताले भी नहीं खुलते। मंगलवार को सुबह 10 से 10.30 बजे के बीच की गई पड़ताल में करीब 90 फीसदी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिले। खबर प्रकाशित होते ही कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला सभागार में अधीनस्थों की बैठक बुलाई। जिला सभागार में हुई इस बैठक में कलेक्टर काफी सख्त नजर आए। उन्होंने अधिकारियों और…
मुंबई: लीलावती अस्पताल में न्यूरोसर्जन डॉक्टर नितिन डांगे ने सर्जरी के बाद प्रेस को यह बयान जारी किया है। उनका कहना है कि सैफ़ अली खांन को 2 बजे लीलावती अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने की रिपोर्ट के साथ भर्ती कराया गया था। उन्हें थोरेसिक रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं, जिसमें रीढ़ की हड्डी में एक चाकू फंस गया था। चाकू को हटाने और लीक होने वाले रीढ़ की हड्डी के द्रव की मरम्मत के लिए आपातकालीन सर्जरी की गई। इसके अलावा, प्लास्टिक सर्जरी टीम द्वारा उनके बाएं हाथ पर दो गहरे घाव और…
रायपुर। छत्तीसगढ़ को केंद्र से 1874 करोड़ रुपये अतिरिक्त आवंटन मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य न सिर्फ अपनी जनहितैषी नीतियों एवं कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, बल्कि राज्य के बजट और केंद्र सरकार से मिलने वाली राशि का जनहित में सदुपयोग सुनिश्चित कर केंद्र सरकार से सराहना और प्रोत्साहन राशि की भी हकदार बनी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कहना है कि राज्य की जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना सरकार की प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ ने बुनियादी ढांचे के विकास…
बालोद। बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-930 में शाम को हुए सड़क हादसे का लाइव फुटेज सामने आया है, जो दिल दहला देने वाला है। घटना में दो बाइक आपस में टकराकर ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वहीं, एक व्यक्ति को नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दूसरे घायल व्यक्ति के संदर्भ में जानकारी ली जा रही है। अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। ग्राम जामगांव के निवासी ऐनु…