बिहार के किसी भी जिले में अगर आप बिना री-रजिस्ट्रेशन कराए 15 साल पुरानी गाड़ी चला रहे हैं तो अब कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं. सड़कों पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में परिवहन सचिव ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि बिना री-रजिस्ट्रेशन कराए 15 साल पुरानी गाड़ियों के परिचालन पर पूर्णत रोक लगाई जाए. राज्य सरकार ने 15 साल से अधिक पुराने वाहनों के बिना री-रजिस्ट्रेशन के सड़क पर परिचालन को अवैध घोषित…
Author: News Desk
मनेंद्रगढ़/एमसीबी पीएम किसान योजना के नाम से एपीके फाईल बनाकर ई-सिम के माध्यम से कर रहे है सायबर फ्रॉड करने वाले अभेष कुमार दास पिता लखन वास उम्र 22 वर्ष ग्राम चौफला थाना चन्द्रमण्डी जिला जमुई बिहार, राजेश वास पिता लखन वास उम्र 24 वर्ष ग्राम चौफला थाना चन्द्रमण्डी जिला जमुई बिहार को 02 नग एन्ड्रोईड मोबाईल हैण्डसेट किमती 60000.00 , डेबिट कार्ड 02 नग सिम कार्ड 04 नग जप्त कर गिरफ्तार किया गया। पूरा मामले इस प्रकार है कि प्रार्थी सूरज लाल सिंह आ. स्व. शिवचरण सिंह उम्र 51 वर्ष सा. झुमरियापारा, शिवपुर थाना खडगंवा जिला एमसीबी (छ.ग.) का…
पूर्णिया: पूर्णिया जिले से इलाज के नाम पर मरीज और परिजनों से धन उगाही का मामला सामने आया है. पीड़ित ने बताया कि डॉक्टर मनमर्जी पैसा लेने के लिए अपनी बताई गई जगहों से पैथलॉजी जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहते हैं. वहीं जब कोई दूसरी जगहों से जांच कराकर आते हैं तो डॉक्टर उसे देखने से मना कर देते हैं. पूर्णिया में एक पैथलॉजी का ऐसा ही कारनामा सामने आया हैं. जिससे मरीज का पूरा परिवार सदमें में चला गया. लाइन बाजार के गुलमोहर हॉस्पिटल की लापरवाही ने एक महिला को रिपोर्ट में HIV पॉजिटिव बता दिया. जिसके…
बीजेपी प्रवक्ता पूनावाला ने भवन के बाहर लगे पोस्टर पर दी प्रतिक्रिया नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के नए हेड क्वार्टर और भवन के बाहर पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों को मीडिया ने दिखाया है। पोस्टर में लिखा है इस भवन का नाम इंदिरा गांधी के नाम पर नहीं, बल्कि डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी एक परिवार के आगे नहीं सोच पाती। कांग्रेस ने स्मारक और स्मृति पर किस प्रकार की ऊंची सियासत की उसे हमने देखा है। लेकिन जब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की राष्ट्रीय शोक…
Sudeep Pandey: भोजपुरी एक्टर और फिल्म निर्माता सुदीप पांडे का 15 जनवरी, 2025 को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया. सुदीप पांडे भोजपुरी सिनेमा में एक प्रसिद्ध हस्ती थे, जिन्होंने एक्टिंग और डायरेक्शन दोनों के रूप में कई सफल फिल्मों में काम किया. सुदीप पांडे का योगदान क्षेत्रीय सिनेमा से परे था, क्योंकि उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जिसमें एक कलाकार के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. भोजपुरी एक्ट्रर सुदीप पांडे वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म पारो पटना वाली पर काम कर रहे थे. उन्होंने खूनी दंगल, भोजपुरी भैया और बहिनिया…
दिल्ली: दिल्ली-NCR में बुधवार देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है. रात करीब 1 बजे गरज के साथ झमाझम बारिश हुई. गुरुवार की सुबह भी ये सिलसिला चला. साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. मौसम में बदलाव होने से एक बार फिर कड़ाके की सर्दी बढ़ने की संभावना बन गई है. मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटे के बाद फिर से बारिश हो सकती है. वहीं, बारिश की वजह से घने कोहरे से राहत मिली है. लेकिन शाम में कोहरा छाने की आशंका है. मौसम विभाग में दक्षिण भारत में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी…
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने फ्लोरा मेक्स कंपनी मामले को लेकर मंत्री लखन लाल देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्ला ने कहा कि मंत्री देवांगन प्रदेश की जनता को अपने और फ्लोरा मेक्स कंपनी के बीच के संबंधों को लेकर स्पष्टीकरण दें। उन्होंने सवाल उठाया कि मंत्री कंपनी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होने दे रहे और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में बाधा क्यों बन रहे हैं। शुक्ला ने आरोप लगाया कि फ्लोरा मेक्स कंपनी की पीड़ित महिलाओं द्वारा मंत्री पर संरक्षण देने का आरोप लगाया जा रहा है। महिलाओं के आंदोलन…
दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. विभिन्न पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियां तैयार कर रही हैं. इधर आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2 सीट पर बदला अपना उम्मीदवार बदल दिया है. नरेला से शरद चौहान,और हरिनगर से सुरिंदर सेतिया को टिकट दिया गया है. अवध ओझा को पटपड़गंज से दिया टिकट नरेला से दिनेश भारद्वाज का टिकट काटकर मौजूदा विधायक शरद चौहान को पार्टी ने टिकट दिया है. वहीं हरिनगर सीट पर राजकुमारी ढिल्लों की जगह पर सुरिंदर सेतिया को उम्मीदवार बनाया गया है. इससे पहले AAP ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की इस…
दिल्ली। स्मॉग और कोहरे के चलते बुधवार को NCR में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया। दिल्ली-NCR के ज्यादातर प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। CPCB के अनुसार प्रदूषण का स्तर अभी घटने की संभावना नहीं है। पूर्वानुमान है कि जल्द ही यह गंभीर श्रेणी में पहुंच जाएगी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 4 चार बजे दिल्ली का AQI 386 था, शाम 5 बजे यह बढ़कर 393 और शाम छह बजे 396 हो गया। इसी के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उप समिति ने…
साइबर क्राइम के जरिए हो रही टेरर फंडिंग! भोपाल । मप्र एटीएस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। साइबर क्राइम के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों से टेरर फंडिंग के सबूत मिले हैं। इन खातों का इस्तेमाल कर उत्तर भारत के कई राज्यों से बड़ी मात्रा में रकम खाड़ी देशों में भेजी जा रही थी। इस मामले में एटीएस और साइबर सेल ने जबलपुर और सतना से साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों को सीज किया था। इसी सिलसिले में एटीएस की टीम पूछताछ के लिए गुरुग्राम पहुंची थी। पूछताछ के दौरान बिहार…