रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके प्रदेश के ग्रामीण और आउटर इलाकों में भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने के साथ ठंड जारी है। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 12 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, इसके बाद अगले चार दिनों में दो से तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि…
Author: News Desk
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर खाद्य और औषधि प्रशासन के अधीन परीक्षण प्रयोगशालाओं में 33 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वित्त विभाग ने इन पदों के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें औषधि परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 16 और खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के लिए 17 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। खाद्य एवं औषधि सुरक्षा से जुड़े कार्यों में प्रभावी निगरानी और परीक्षण के लिए सक्षम कर्मचारियों की आवश्यकता को देखते हुए वित्त विभाग ने भर्ती के लिए स्वीकृति दी है। इन रिक्त पदों को भरने से प्रयोगशाला के काम-काज में तेजी…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगे। वे दोपहर दो बजे तक अपनी धर्मपत्नी के साथ रायपुर आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में 15 जनवरी को बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति धनखड़ दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए अपनी धर्मपत्नी डॉ. श्रीमती सुदेश धनखड़ के साथ बिलासपुर आएंगे। उपराष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर 12.15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर दो बजे रायपुर…
PSL 2025: पाकिस्तान क्रिकेट किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के ड्रॉफ्ट का आयोजन हुआ। इस ड्रॉफ्ट के जरिए टीमों ने कई बड़े खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल किया। हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें ड्रॉफ्ट में ही नहीं चुना गया। ऐसे ही एक खिलाड़ी ने ड्रॉफ्ट में ना चुने जाने से नाराज होकर अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया। इस पाकिस्तीन खिलाड़ी ने महज 22 साल की उम्र में PSL से रिटायरमेंट ले लिया। PSL को कहा अलविदा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने PSL 10…
Virat Kohli: विराट कोहली ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी 2012 में खेली थी। अब 13 साल बाद विराट कोहली रणजी ट्रॉफी खेलते हुए नजर आ सकते हैं। रणजी ट्रॉफी 2024-25 के लिए दिल्ली की 41 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों की सूची में उन्हें शामिल किया गया हैं। दिल्ली टीम की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि आखिरी टीम में इंटरनेशल प्लेयर्स को शामिल करना उनकी उपलब्धता पर निर्भर रहेगा। मौजूदा टूर्नामेंट में दिल्ली के पास दो मैच बचे है। 23 जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे राउंड के पहले मैच में वह सौराष्ट्र से भिड़ेंगे। ऐसे में…
गौरेला पेंड्रामरवाही/रायपुर। समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को अब 15 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में बिचौलिये और धान तस्कर फिर सक्रिय हो गए है। मध्यप्रदेश से लाए गए धान को किसानों के पट्टे में बेचने का लगातार प्रयास जारी है। एक बार स्थानीय प्रशासन के द्वारा छापेमारी की कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में दबिश देकर चार जगहों से 992 बोरी अवैध धान जब्त की गई। ये पूरी कार्रवाई मरवाही एसडीएम के नेतृत्व में की गई। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए अभी महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में धान…
David Llyod: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में पर्थ टेस्ट में उन्होंने शतक बनाया था, जबकि 9 पारियों में 23 की औसत से उनके बल्ले से 190 रन निकले। 8 बार स्टंप के पीछे ऑफ साइड की गेंद से छेड़खानी करते हुए कोहली कैच आउट हुए। इस खराब प्रदर्शन के बाद कोहली को संन्यास तक लेने की सलाह मिल रही हैं। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने एक बड़ा बयान दिया है। पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर डेविड लॉयड ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट…
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने मंगलवार को दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। सोमवार को देर होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं थीं। सीएम आतिशी ने लाजपत नगर स्थित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया है। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान उनका समर्थकों के साथ रोडशो और गुरुद्वारे में मत्था टेकने का कार्यक्रम मीडिया में लगातार सुर्खियों में रहा है। यहां बताते चलें कि सीएम आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में किस्मत आजमा…
भोपाल: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को मंत्रालय में होगी। इसमें अलग-अलग विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि गरीब कल्याण मिशन को आज कैबिनेट में मंजूरी मिल सकती है। अगर योजना के उद्देश्य की बात करें तो हर व्यक्ति की आय को कम से कम राज्य की न्यूनतम प्रति व्यक्ति आय के स्तर पर लाना है। वहीं, बहुआयामी गरीबी सूचकांक गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर आधारित 12 विशिष्ट सूचकांकों में सुधार करना और सभी वर्गों का समान रूप से विकास करना मुख्य उद्देश्य रहेगा। नई शराब नीति लागू हो सकती…
जशपुर/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के एसपी शशिमोहन सिंह को एसएसपी के पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर बैच और स्टार पहनाकर बधाई दी। दरअसल, यह आयोजन बगिया स्थित मुख्यमंत्री के निजी निवास पर बीती रात 11 बजे पीपींग सेरेमनी के तहत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कमिश्नर नरेन्द्र सिंह दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार और पत्नी रेखा सिंह व बेटे रिभु समर्थ सिंह भी उपस्थित थे।शशिमोहन सिंह 1997 बैच के डीएसपी रहे हैं। 2012 में उन्हें आईपीएस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। पिछले एक वर्ष से वे जशपुर में पुलिस…